Ballia News : पत्नी ने ही कराई थी अपने पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

Ballia News : प्रदेश के बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र भीमपुरा में बीते दिनों हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कराई थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Karuna Sindhu Singh
Published on: 11 Jun 2024 10:53 AM GMT
Ballia News : पत्नी ने ही कराई थी अपने पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
X

Ballia News : प्रदेश के बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र भीमपुरा में बीते दिनों हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कराई थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि बीते 6 जून को भीमपुरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा में विनोद सिंह (55) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक विनोद सिंह (55) और उसकी पत्नी अनीता सिंह (45) के बीच अच्छे सम्बन्ध नहीं थे। पत्नी मुम्बई में रहती थीं । विनोद सिंह (मृतक) भीमपुरा में अपनी पत्नी से अलग रहते थे। मृतक लगातार अपनी जमीन/प्रापर्टी बेच कर गलत कार्यो में बर्बाद कर रहा था। मृतक की पत्नी अनीता सिंह को लगा कि सारी जमीन/प्रापर्टी ऐसे ही बेच देगा, तो उसने सुनील सिंह, अजय चौहान और सन्नी चौहान के साथ मिलकर जान से मारने की योजना बनाई ।


पति की हत्या कराने के लिए दिए थे दो लाख रुपए

विनोद सिंह को मारने के लिए पत्नी अनीता सिंह ने दो लाख रुपए की डील सुनील सिंह के साथ की, जिसमें (01 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर व शेष कैश )। घटना के दिन 06 जून 2024 की शाम को सुनील, अजय और सन्नी 4 बजे शाम को भीमपुरा पहुंच गये। वहां पर इनका किरायेदार जय प्रकाश यादव ने इनकी लोकेशन बताने में मदद की। रात्रि में लगभग 11.30 बजे तीनों पीछे के रास्ते से जाकर विनोद सिंह की हत्या करके भाग गए। पुलिस ने 03 अभियुक्तों अनीता सिंह, सुनील सिंह, जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story