TRENDING TAGS :
Balrampur News: धूमधाम से मना ईद ए मिलाद उल नबी का पर्व
Balrampur News:जिले में मुसलिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार को ईद ए मिलाद उल नबी का पर्व मनाया। यह पर्व इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने में रबी उल अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है।
बलरामपुर में धूमधाम से मना ईद ए मिलाद उल नबी का पर्व: Photo-Newstrack
Balrampur News: जिले में मुसलिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार को ईद ए मिलाद उल नबी का पर्व मनाया। यह पर्व इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने में रबी उल अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन अल्लाह के दूत कहे जाने वाले पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उनकी जन्म तिथि को अरबी में मिलाद कहा जाता है, जिसका अर्थ ‘जन्म‘ होता है। इस दिन को मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं।
बलरामपुर में इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद की याद में मनाया जाने वाला त्योहार ईद मिलादुन्नबी पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह पर जुलूस निकाले गए और लंगर लगाए गए। लोगों ने एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
ईद मिलादुन्नबी सबसे भव्य समारोह बलरामपुर जिला मुख्यालय पर मनाया गया। आज सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में नोवशहरा बड़ी ईदगाह में इकट्ठा हुए। जिसके बाद भव्य जुलूस निकाला गया, जो नगर के सराय फाटक, गुड मंडी,बड़ा पुल होते हुए प्राइवेट बस यूनियन, एमपीपी इंटर कॉलेज के सामने जाकर खत्म हुआ। जुलूस में घोड़े और ऊंट पर सवार होकर लोग निकले और नारे लगाते हुए शहर का भ्रमण किया।
हर साल ईद ए मिलाद उल नबी के मौके पर जुलूस निकाला जाता है
जुलूस में शामिल हुए लोगों ने बताया कि हर साल ईद ए मिलाद उल नबी के मौके पर जुलूस निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि इस जुलूस में सभी समाज के लोग शामिल होते हैं और हम यह वर्षों से करते आ रहे हैं। इस दौरान पुरानी चैक में पूर्व मंत्री एवं विधायक एसपी यादव, पूर्व विधायक रामसागर अकेला, सपा के प्रदेश सचिव ओंकार पटेल, पूर्व जिला महासचिव इकबाल जावेद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सफीउल्लाह खान व विकास मंत्री सहित सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकालकर फूलों की बरसात कर जुलुसे मोहम्मदी का स्वागत किया।
कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जगह-जगह पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। एसडीएम विजय बहादुर ,सीओ व सिटी बृजनंद राय, नगर कोतवाल विमलेश सिंह जुलूस के साथ चलकर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए लोगों से अपील करते रहे थे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


