TRENDING TAGS :
Balrampur News: सितंबर तक मिल जाएगी ट्रैफिक जाम से राहत, इस नए पुल का होगा उद्घाटन
Balrampur News: सदर विधायक पलटूराम एवं लखनऊ से आए सेतु निगम के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर एपी सिंह ने निर्माणाधीन आर ओबी का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि निर्माणाधीन पुल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
Balrampur News: जिले में गोंडा, बहराइच फुलवरिया बाईपास मार्ग पर निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित उपरगामी सेतु को आम जनमानस हेतु शुरू किए जाने के लिए सदर विधायक पलटूराम एवं सेतु निगम के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर एपी सिंह ने आरओबी का निरीक्षण किया। इस पुल के शुरू हो जाने से बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, उतरौला जाने वाले वाहनों को सुविधा मिलेगी। साथ ही बलरामपुर नगर की जनता को जाम से छुटकारा मिलेगा।
पुल के लिए रेलवे दे चुका है एनओसी
सदर विधायक पलटूराम एवं लखनऊ से आए सेतु निगम के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर एपी सिंह ने निर्माणाधीन आर ओबी का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि निर्माणाधीन पुल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रेलवे विभाग द्वारा पुल संचालन हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र भी दिया चुका है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि सितंबर माह के प्रथम सप्ताह तक इस पुल को आम आदमी के लिए खोल दिया जाएगा। जिसके बाद शहर में लगने वाले जाम की समस्या से स्थानीय लोगों को काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
शहर के बाहर से ही निकल जाएंगे बड़े वाहन
बलरामपुर नगर की जनता को न सिर्फ जाम से निजात मिलेगी। बल्कि गोंडा, बहराइच, उतरौला जाने वाले यात्रियों एवं वाहनों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। उतरौला से बहराइच अथवा इकोना, श्रावस्ती से गोंडा जाने वाले यात्रियों को शहर के अंदर न जाकर बाहर से ही निकल जाने की सुविधा मिलेगी। सेतु निगम के एपी सिंह ने कहा कि पुल संचालन के अंतिम चरण का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर मौसम ठीक रहा एवं पेंटिग का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया गया। तो अगस्त के अंत तक पुल निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। सितंबर के प्रथम सप्ताह में आम आदमी के लिए सेतु को खोल दिया जाएगा। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष भाजपा बृजेन्द्र तिवारी, गोविंद सोनकर, पवन कुमार शुक्ला, भाजपा नेता आकाश पाण्डेय, विपिन मिश्रा,आशु मिश्रा, पवन शुक्ल, विनोद मिश्रा अन्य लोग उपस्थित रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


