Balrampur News: ग्रामीणों के लिए खौफ का प्रर्याय बना तेंदुआ पकड़ा गया, वन कर्मी बोले-छेड़छाड़ से हिंसक हो सकते हैं जीव

Balrampur News: डीएफओ डॉ. सेम मारन एम ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ करीब 2 साल का है और इसे नेपाल से सटे वन क्षेत्र बघेलखंड क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

Newstrack          -         Network
Published on: 8 Sept 2023 11:41 PM IST
Leopard became a symbol of fear for the villagers, caught
X

ग्रामीणों के लिए खौफ का प्रर्याय बना तेंदुआ पकड़ा गया: Photo-Newstrack

Balrampur News: जिले के सोहेलवा वन जीव क्षेत्र के जनकपुर एवं रामपुर रेंज के इलाके के आसपास के कई गांव क्षेत्रों में गत एक सप्ताह से खौफ का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गत एक सप्ताह से मध्यनगरी एवं गोरखिड़िहावा गांव के आसपास ये तेंदुआ घूमता हुआ ग्रामीणों को अक्सर दिखाई देता था। इस तेंदुए ने कई मवेशियों को अपना शिकार भी बनाया था। ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए के दिखाई देने एवं मवेशियों के शिकार बनाए जाने से ग्रामीणों में काफी खौफ का माहौल था। यहां तक ग्रामीण खेतों में काम करने से घबराने लगे थे। तेंदुए के लगातार दिखाई देने के बाद ग्रामीण वन विभाग को इसकी कई बार जानकारी देते हुए तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे।

शिकार की तलाश में गांव में आया तेंदुआ

ग्रामीणों के लगातार दबाव को देखते हुए वन विभाग द्वारा बीती रात को तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। गोरखिड़िहवा गांव के पास आम के बाग में लगाए गए पिंजरे में शुक्रवार को शिकार की तलाश में आया तेंदुआ फंस गया। एक सप्ताह से ग्रामीणों के लिए खौफ का कारण बने तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली है।

डीएफओ डॉ. सेम मारन एम ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ करीब 2 साल का है और इसे नेपाल से सटे वन क्षेत्र बघेलखंड क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी वन जीव आबादी वाले इलाके में दिखाई देता है तो उसके साथ छेड़छाड़ न करें वरना वह हिंसक हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई वन जीव दिखाई देता है तो उसकी सूचना वन विभाग को दें ताकि उचित कार्यवाही की जा सके। इससे मनुष्य और मवेशियों के साथ साथ वन जीवों को भी बचाया जा सके।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!