TRENDING TAGS :
Balrampur: विधायक ने नव चयनित कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत
Balrampur: मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे विधायक बलरामपुर पलटू राम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किए।
Balrampur news
Balrampur News: जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित छह नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें पाँच कनिष्ठ सहायक और एक एक्स-रे टेक्नीशियन शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे विधायक बलरामपुर पलटू राम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किए। विधायक ने नव नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और मजबूती पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से न केवल अस्पतालों का कार्यभार कम होगा, बल्कि मरीजों को समय पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विधायक पलटू राम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए कर्मचारी इस दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने भी नव नियुक्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके जुड़ने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यक्षमता और अधिक बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में नए कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। डॉ. रस्तोगी ने भरोसा जताया कि नियुक्त कर्मचारी विभाग की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर नए कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!