TRENDING TAGS :
Banda News: खेलते-खेलते पैर फिसलने से तालाब में डूब कर बालक की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार
Banda News: खेलते-खेलते घर से 50 मीटर दूर बड़ा तालाब तक गया। पैर फिसला। पानी में गिरने के साथ पत्थर से टकराकर चोटिल हुआ और उसी अवस्था में डूब गया।
Banda News ( Pic- Social- Media)
Banda News: खिलंदड़ स्वभाव ने बालक की जान ले ली। घर के करीबी तालाब तक रोज दौड़ता था। उछलता कूदता था। लेकिन रविवार को यह सब जानलेवा साबित हुआ। तालाब किनारे पैर फिसला। धड़ाम से नीचे गिरने पर आंख के बल पत्थर से टकराया। डूब गया। उसका प्लास्टिक का डिब्बा उतराता देख जाल डालकर शव निकाला गया। पुलिस का कहना है, मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ होगा। उधर, बालक की दर्दनाक मौत पर मातम पसरा है। परिजन बेहाल हैं।
मुड़वारा गांव में हुआ हादसा, सभी के लाड़ले नंदू की दर्दनाक मौत से पसरा मातम
हादसा मरका थाने के ग्राम मुड़वारा गांव में हुआ। बबलू सिंह का 10 वर्षीय बेटा नंदू कुछ ज्यादा ही खिलंदड़ था। उसका यह स्वभाव सभी का लाड़ला बनाए था। रोज की तरह खेलते-खेलते घर से 50 मीटर दूर बड़ा तालाब तक गया। पैर फिसला। पानी में गिरने के साथ पत्थर से टकराकर चोटिल हुआ और उसी अवस्था में डूब गया। स्वजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन की। तालाब में उसके हाथ में देखा गया प्लास्टिक का डिब्बा उतराते देख सभी को उसके डूबने की आशंका हुई। आनन फानन जाल डाला गया। नंदू का शव सामने आया।
मृतक के चाचा राजेंद्र सिंह ने बताया, परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। यह हादसा है। तालाब में गंदा पानी जाने के साथ बोल्डर पड़े हैं। शायद उन्हीं से चोट लगी है। सच्चाई पुलिस सामने लाएगी। मरका SO ऋषभदेव सिंह ने बताया, परिजनों ने किसी पर आरोप करती कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली के ब्यौंजा गांव निवासी उग्रसेन ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी के फंदे पर झूल कर जान देने की कोशिश की। उसे फौरन बबेरू CHC ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!