TRENDING TAGS :
Banda News: भाजपा यूथों को सौंपेगी बूथों की कमान, मंडल स्तरीय कार्यशालाओं में बांटी गई संगठनात्मक चुनाव सामग्री
Banda News: भाजपा का सारा फोकस फिलहाल संगठनात्मक चुनावों पर केंद्रित है। बूथ इकाईयां आम सहमति और निर्वाचन से गठित करने पर जोर है। मंडल चुनाव अधिकारियों ने 11 मंडलों में चुनाव कार्यशाला आयोजित की।
Banda News ( Pic- News Track)
Banda News: प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद शुक्रवार को भाजपा ने संगठन चुनाव को लेकर 11 मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की। पदाधिकारियों को पारदर्शी और लोकतांत्रिक ढंग से बूथ समितियां गठित करने के निर्देश दिए गए। निर्वाचन प्रक्रिया तय अवधि में कराने पर जोर दिया गया।
बिसंडा कार्यशाला में धर्मेंद्र त्रिपाठी बोले- 20 से 25 नवंबर तक कराएं बूथ चुनाव
भाजपा का सारा फोकस फिलहाल संगठनात्मक चुनावों पर केंद्रित है। बूथ इकाईयां आम सहमति और निर्वाचन से गठित करने पर जोर है। मंडल चुनाव अधिकारियों ने 11 मंडलों में चुनाव कार्यशाला आयोजित की। ब्लाक सभागार में बिसंडा मंडल कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह ने की। मंडल चुनाव अधिकारी डा. धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराया। 13 सेक्टरों के चुनाव अधिकारी घोषित कर 20 से 25 नवंबर तक बूथों के चुनाव कराने का निर्देश दिए। त्रिपाठी ने कहा, बूथों की कमान यूथों को सौंपनी है। साथ ही बूथ समितियों के गठन और पन्ना प्रमुखों के चयन में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण का ध्यान रखा जाए। कार्यशाला में राजर्षि शुक्ला, राजाराम साहू, प्रीती गुप्ता, ज्ञानदत्त पांडेय, विष्णु सिंह, रामलनन दुबे, विवेक सिंह, अनिल गोयल, विनोद गुप्ता, लक्ष्मीकांत शुक्ला, हरिओम तिवारी, श्रवन गुप्ता, ज्ञानबाबू प्रजापति, जितेन्द्र गुप्ता और रामजी द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
कार्यशालाओं में विविध मोर्चा और केंद्र प्रभारियों संग मौजूद रहे निकाय प्रतिनिधि
शहर उत्तरी और दक्षिणी समेत महुआ, बबेरू, कमासिन, पवैया, तिंदवारी, पैलानी, जसपुरा तथा बड़ोखर मंडलों में भी कार्यशालाएं आयोजित हुईं। मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल संगठन पर्व सहयोगी, शक्ति केंद्र संगठन पर्व सहयोगी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, नगर पालिका तथा नगर पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों आदि को संगठनात्मक चुनाव सामग्री वितरित की गई। कहा गया, 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले बूथों में अध्यक्ष समेत समिति का चुनाव सभी सदस्य नियमानुसार करेंगे।
कमासिन मंडल में मनोज पुरवार और बड़ोखर खुर्द में ममता मिश्रा ने दी संगठन चुनाव को धार
बांदा उत्तरी में विष्णुप्रताप सिंह, दक्षिणी में प्रद्युम्न नरेश आजाद, महुआ में उत्तम सक्सेना, बबेरू में मनोज पुरवार, कमासिन में लवलेश सिंह, पवैया में राजेश द्विवेदी, तिंदवारी में संतोष यादव, पैलानी में विजयपाल सिंह, जसपुरा में बालमुकुंद शुक्ला तथा बड़ोखर में ममता मिश्रा ने बतौर मंडल चुनाव अधिकारी कार्यशालाएं आयोजित की।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!