TRENDING TAGS :
Banda News: दो लोगों को शव का अंतिम संस्कार करते देख मल्लाहों के खड़े हुए कान, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
Banda News: बुधवार को ससुराल वाले अंतिम संस्कार करने यमुना नदी के गलौली घाट पहुंचे। शव के साथ मात्र दो लोगों को देख कर मल्लाहों को शक हुआ।
Banda News ( Pic- Social- Media)
Banda News: साल भर पहले प्रेम विवाह रचाने वाली युवती की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को ससुराल वाले अंतिम संस्कार करने यमुना नदी के गलौली घाट पहुंचे। शव के साथ मात्र दो लोगों को देख कर मल्लाहों को शक हुआ। मल्लाहों ने अंतिम संस्कार रोकते हुए ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
साल भर पहले प्रेम विवाह रचाने वाली हमीरपुर की कोमल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हमीरपुर जिले की कोमल (22) ने करीब साल भर पहले हमीरपुर के ही सुमेरपुर में चांद थोक निवासी मोहित द्विवेदी से प्रेम विवाह किया था। दोनों मध्यप्रदेश के जबलपुर में रह रहे थे। मंगलवार की रात कोमल की संदिग्ध मौत हो गई। बुधवार को मृतका देवर और सास चंदा आटो में शव रखकर बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में यमुना नदी के गलौली घाट पहुंचे।
शव के साथ सिर्फ दो लोगों को देखकर मल्लाहों को शक हुआ। उन्हें लगा, कुछ गड़बड़ है। मल्लाहों ने सबसे पहले दोनों को शव के अंतिम संस्कार से रोका। फिर, ग्राम प्रधान बृजेंद्र सिंह को जानकारी दी। प्रधान ने जसपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। एसआई दिलीप यादव नायब तहसीलदार वेदप्रकाश आदि के साथ घाट पहुंचे। शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम को भेजा।
सास देवर से पूछताछ की तो दोनों ने बताया, जबलपुर में तबियत खराब होने पर ट्रेन से घर लाते समय कोमल की मृत्यु हो गई। इस बीच कोमल मां बाप ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। जसपुरा एसओ मोनी निषाद ने कहा, मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!