TRENDING TAGS :
Banda News: कांग्रेस ने 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' उक्ति से रामलला का न्यौता ठुकराने का तंज कसने वालों को दिया जवाब
Banda News: संत रविदास जयंती मनाते हुए कांग्रेसियों ने जिस तरह से उनकी उक्ति का उल्लेख कर उनकी राह चलने का संकल्प व्यक्त किया, उसे जाने अनजाने विरोधियों को कांग्रेस का जवाब माना जाता है।
कांग्रेस ने 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' उक्ति से रामलला का न्यौता ठुकराने का तंज कसने वालों को दिया जवाब: Photo- Newstrack
Banda News: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकरा कर निशाने में आई कांग्रेस पार्टी ने शनिवार (24 फरवरी) को संत रविदास जयंती पर जिस तरह से उनकी उक्ति 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' का उल्लेख किया, उसे जाने अनजाने विरोधियों को उसका जवाब माना जाता है। कांग्रेसियों ने कहा, 'संत रविदास जैसे संतों की सोच पर ही आगे बढ़ने की जरूरत है।'
उक्ति के उल्लेख पर गूंजी तालियों के निकाले जा रहे अलग निहितार्थ
कांग्रेस जिला कार्यालय स्थित इंदिरा गांधी सभागार में आयोजन के दौरान राम जन्मभूमि मंदिर उदघाटन का न्यौता ठुकराने जैसे संदर्भ का दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था। लेकिन संत रविदास की 647वीं जयंती मनाते हुए जिस तरह से संत की उक्ति 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' का न केवल बार-बार उल्लेख हुआ बल्कि हर बार तालियां गूंजी, उसके राजनैतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। इसे न्यौता ठुकराने को लेकर निशाना साधने वालों को जवाब माना जा रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू दुबे ने पूछने पर आयोजन का जिक्र आगे बढ़ाया
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू इस पर कोई प्रतिक्रिया देने के बजाय आयोजन का जिक्र आगे बढ़ाते हैं। लालू ने कहा, 'महान संत रविदास की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें याद किया गया। चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने का संकल्प लिया।'
संत रविदास जैसे संतों की बदौलत भारत का दुनिया में विशिष्ट पहचान
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू दुबे ने इस मौके पर कहा, दुनिया को सद्भाव की राह दिखाने वाले संत देश की आस्था के प्रतीक हैं। 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' कहकर नई सोच के साथ रविदास जैसे महान संतो ने देश की गरिमा बढ़ाई है। इन्हीं संतो की वजह से दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान है।
बढ़-चढ़कर की कांग्रेसियों ने शिरकत
आयोजन में बी. लाल, केशव पाल, सीमा खान, अफसाना, राजबहादुर गुप्ता, अशोक वर्धन, केपी सेन, अशरफुल्ला रम्पा, रफत खान गोगा, जितेंद्र गौरव, सोनू मिश्रा ,रेखा वर्मा, पवन देवी कोरी और नत्थू सेन आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
हरिशंकर कबीर ने ली कांग्रेस की सदस्यता
संत रविदास जयंती पर पेशे से अधिवक्ता हरिशंकर कबीर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जनों श्री माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!