TRENDING TAGS :
Banda News: गोली चलने से मौत, आकस्मिक वारदातों की झड़ी, जहां तहां मची हाय तौबा
Banda News: फतेहगंज थाने के महुई निवासी देवराज किशोर भतीजे सूरज के साथ निमंत्रण में गडडिहा गांव गए थे। बाइक से लौट रहे थे। तभी अचानक से सामने नीलगाय आ गई। बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से वह नीलगाय से टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए।
rajasthan News ( Pic- Social- Media)
Banda News: बांदा में बुधवार को आकस्मिक वारदातों का सिलसिला चला। नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। किसान का शव खेत में मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मृत्यु हो गई। जबकि गले में फंदा फंसा किसान ने मौत को गले लगा लिया।
नीलगाय से टकराकर चल बसा देवराज
फतेहगंज थाने के महुई निवासी देवराज किशोर भतीजे सूरज के साथ निमंत्रण में गडडिहा गांव गए थे। बाइक से लौट रहे थे। तभी अचानक से सामने नीलगाय आ गई। बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से वह नीलगाय से टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए। दोनों को नरैनी सीएचबी ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत देखकर डाक्टर ने दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान देवराज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुरेड़ी में अचानक चली गोली ने जितेंद्र को लीला
मटौंध थाने के दुरेड़ी गांव में अधेड़ जितेंद्र की गोली लगने से मौत हो गई। मामला क्या है, पुलिस ने कहा, मामले को जांचा जा रहा है। जल्द ही हकीकत सामने आएगी। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि अधेड़ को गोली कैसे लगी।
सिक्का गटकने से मासूम की दर्दनाक मौत
बच्चे अक्सर छोटी चीजों को उठाकर मुंह में डाल लेते हैं। जो कई बार जानलेवा भी हो जाता है। इसी तरह के एक मामले में गले में सिक्का फंसने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। खेल खेल में खेला हो गया। मामला चिल्ला थाने के पलरा गांव का बताया गया है। डाक्टर विनीत ने बताया, श्वास नली में सिक्के का फंसना मौत का कारण बना है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!