TRENDING TAGS :
Banda News: शनिवार को रही झंडा दिवस की धूम, SP ने पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज फहरा कर दी सलामी
Banda News: पुलिस अधीक्षक अग्रवाल के साथ पुलिसकर्मियों ने भी सलामी दी। इस दौरान झंडा दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा गया, झंडा किसी संस्थान की पहचान व्यक्त करने के साथ उसके गौरवशाली इतिहास की जानकारी देता है।
Banda News
Banda News: पुलिस लाइन और सभी थानों में शनिवार को झंडा दिवस मना। 1952 में 23 नवंबर को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से उत्तर प्रदेश पुलिस को मिला पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर पुलिस ध्वज फहराया। सलामी दी। थानों में भी इसी तरह झंडा दिवस मना।
1952 में तत्कालीन PM नेहरू ने UP पुलिस को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सौंपा था पुलिस झंडा
पुलिस अधीक्षक अग्रवाल के साथ पुलिसकर्मियों ने भी सलामी दी। इस दौरान झंडा दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा गया, झंडा किसी संस्थान की पहचान व्यक्त करने के साथ उसके गौरवशाली इतिहास की जानकारी देता है। उप्र पुलिस को देश के सबसे बड़े पुलिस बल का गौरव प्राप्त है। 23 नवम्बर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज से नवाजा था। यह सम्मान पाने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल है, जिसे 'पुलिस कलर' यानी पुलिस ध्वज दिया गया है। उप्र पुलिस के लिए यह गर्व का विषय है। इसी परिप्रेक्ष्य में हर वर्ष 23 नवम्बर को पुलिस झण्डा दिवस मनता है।
समाधान दिवस में सभी थानों को मिली 52 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारण
शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस भी मनाया गया। पुलिस और राजस्व विभाग के नुमाइंदों ने शिकायतें सुनी और निस्तारण सुनिश्चित किया। जिले भर में कुल 52 शिकायतें सामने आईं। 21 शिकायतें मौके पर निस्तारित की गईं। 31 शिकायतों का निस्तारण संयुक्त टीमों को सौंपा गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!