Banda News: खेल-खेल में बच्चों ने दप्ती में लगाई आग घर में फैली, दो बच्चों और तीन महिलाओं फायर बिग्रेड ने रेस्क्यू कर बचाया

Banda News: शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास ए ब्लाक में एक घर में बच्चे खेल रहे थे इसी दौरान उन्होंने दप्ती में आग लगा दी जो देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई। इस दौरान घर के दूसरी मंजिल पर दो बच्चे और तीन महिलाएं फंस गईं, जिन्हें फायर बिग्रेड ने सुरक्षित बाहर निकाला।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 19 Oct 2023 10:49 PM IST
X

खेल-खेल में बच्चों ने दप्ती में लगाई आग घर में फैली, दो बच्चों और तीन महिलाओं फायर बिग्रेड ने रेस्क्यू कर बचाया: Video- Newstrack

Banda News: शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास ए ब्लाक में एक घर में बच्चे खेल रहे थे इसी दौरान उन्होंने दप्ती में आग लगा दी जो देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई। इस दौरान घर के दूसरी मंजिल पर दो बच्चे और तीन महिलाएं फंस गईं, जिन्हें फायर बिग्रेड ने सुरक्षित बाहर निकाला।

बांदा में उस समय हड़कंप मच गया जब खेल-खेल में बच्चों ने घर में आग लगा दी। बच्चे खेल रहे थे इस दौरान उन्होंने दप्ती में आग लगाई। देखते-देखते यह आग घर में फैल गई। इस बीच घर के दूसरी मंजिल पर दो बच्चे और तीन महिलाओं समेत पांच लोग फंस गए। वहीं इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। दोनों मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला। यह मामला शहर कोतवाली के आवास विकास ए ब्लाक का है।

खेल-खेल में लगी आग

बांदा जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास कालोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब खेल-खेल में बच्चों ने घर में आग लगा दी। बच्चे खेल रहे थे और इसी दौरान उन्होंने दप्ती में आग लगाई, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि वे जो खेल-खेल रहे वह इतना खतरनाक हो सकता है। बच्चों का यह खेल पांच लोगों की जान पर आ गया। दप्ती में आग से आग पूरे घर में फैल गई।

वहीं घर के दूसरी मंजिल में दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित पांच लोग फंस गए। इसी दौरान इसकी सूचना पुलिस को और फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पाकर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड टीम ने रेस्क्यू कर दो बच्चों और तीनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!