TRENDING TAGS :
Banda News: खाद न मिलने से किसान ने की आत्महत्या, नीलम गुप्ता ने कहा- भाजपा सरकार किसानों का दोहन कर रही है
Banda News: समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "किसान, नौजवान, गरीब भाजपा सरकार में दुःखी और परेशान है।
खाद न मिलने से किसान ने की आत्महत्या, नीलम गुप्ता ने कहा- भाजपा सरकार किसानों का दोहन कर रही है: Photo- Newstrack
Banda News: उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "किसान, नौजवान, गरीब भाजपा सरकार में दुःखी और परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी हो रही है। किसानों को आलू, गेहूं और अन्य फसलों की बुआई के लिए डीएपी, यूरिया और अन्य खादें नहीं मिल रही है।
खाद न मिलने से किसान ने की आत्महत्या
बांदा चित्रकूट बीते सोमवार को चित्रकूट में डीएपी न मिलने से परेशान किसान ने अपने खेत में आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसानों को फसलों की बुआई के लिए खाद, बीज होने का दावा करने वाली सरकार को किसानों की समस्याएं नहीं दिख रही है, आज आम जन मानस के सभी त्योहारों पर निरसता ही दिखाई देती है।
इस सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गये हैं। झूठ और लूट का बोलबाला है। किसानों के धान खरीद का समुचित इंतजाम न होने से किसान इधर-उधर भटक रहा है। जहां धान खरीद शुरू की गई है वहां पर धान की बोरी से चोरी की खबरें आ रही है।
मंडियों में किसानों से लूट हो रही है
मंडी समिति में धान बेचने वाले किसानों से लूट हो रही है। जब से भाजपा की सरकार आयी है हर फसल के साथ यहीं हाल है। किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही है। गन्ना किसानों के साथ भाजपा सरकार का शोषण लगातार जारी है। महंगाई के कारण फसलों का लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है। गन्ना मूल्य को लेकर किसानों में भारी असंतोष है।
किसान त्रस्त और परेशान
भाजपा की शोषणकारी नीतियों से किसान त्रस्त और परेशान है। राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह जी के निर्देशानुसार पूरी राष्ट्रीय कमेटी आने वाले विधानसभा उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में किसान, नौजवान इस शोषणकारी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!