Banda News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Banda News: बदौसा थाने के बरछा गांव में 25 वर्षीय दीपक का शव शुक्रवार सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। वीभत्स नजारा देख परिजनों की चीख निकल गई।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 25 Oct 2024 10:04 PM IST
Banda News
X

Banda News

Banda News: बाहर रात भर घर के बाहर दारू मछली का दौर चला। सुबह घर के अंदर युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक घायल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक का ताऊ बोला, मार कर शव फांसी के फंदे पर लटकाया

बताया गया, बदौसा थाने के बरछा ब गांव में 25 वर्षीय दीपक का शव शुक्रवार सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। वीभत्स नजारा देख परिजनों की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज है। इस बीच परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। ताऊ भगवानदीन ने बताया, मृतक एक माह पहले अहमदाबाद से गांव आया था। आसपास के लोग उससे रंजिश मानते थे। दो दिन पहले दो लोग घर में कूदे थे। दीपक के जागने दोनों भाग निकले। गुरुवार रात घर के बाहर दारू मछली की पार्टी चली। और सुबह दीपक का शव मिला। ताऊ ने आरोप लगाया, हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है।

बाइक साइकिल भिड़ंत में एक की मौत, दो जख्मी

उधर, बिसंडा थाने के मझीवा गांव निवासी विजय वर्मा जब केले की फेरी लगाकर साइकिल से वापस आ रहा था, तभी ओरन के पास सामने से आए बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में विजय समेत बाइक सवार बुद्ध विलास और उमेश घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान विजय ने दम तोड़ दिया।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!