Barabanki News: बाराबंकी में जल शक्ति मंत्री का दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, बोले-बाढ़ से पहले पूरी हों परियोजनाएं

Barabanki News: निरीक्षण के दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हेतमापुर, बबुरी, केदारीपुर और बेलहरी जैसे ग्रामों में बाढ़ से सुरक्षा के लिए चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की।

Sarfaraz Warsi
Published on: 17 May 2025 9:25 PM IST
Swatantra Dev Singh
X

Swatantra Dev Singh  (photo: social media ) 

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को बाराबंकी के रामनगर और सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्रों का दौरा किया। मंत्री ने घाघरा नदी के दाएं तट पर स्थित चहलारीघाट-गनेशपुर तटबंध और आसपास के बाढ़ प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हेतमापुर, बबुरी, केदारीपुर और बेलहरी जैसे ग्रामों में बाढ़ से सुरक्षा के लिए चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने खासतौर पर किमी 42.700 से 43.950 तक के हिस्से में चल रहे कार्यों को बारीकी से देखा। मंत्री के साथ मौके पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री लोधेश्वर महादेव धाम भी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद वे सीधे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के निरीक्षण में जुट गए।

निरीक्षण के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारे लिए हर साल बाढ़ से पहले इन परियोजनाओं को पूरा करना एक बड़ी चुनौती रहती है। लेकिन जब से योगी सरकार बनी है तब से अब तक 10 हजार करोड़ रुपये इस दिशा में खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 40 लाख हेक्टेयर भूमि को संरक्षित किया गया है।

ABVP द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह

बाराबंकी दौरे के दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ABVP द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने बाराबंकी पहुंचे थे। जहां उन्होंने जिले के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाराबंकी में बाढ़ सुरक्षा के लिए चल रही तैयारियों कॉल जज लेने पहुंचे इस दौरान मंत्री ने साफ कहा कि सरकार बाढ़ को लेकर पूरी तरह सतर्क है और कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story