TRENDING TAGS :
Barabanki News: होली की खुशियां मातम में बदलीं, होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए दो बच्चे नदी में डूबे, मौत
Barabanki News: होली खेलने के बाद नदी में नहाने के लिए गए दो किशोर नदी में डूब गए। किशोरों की नदी से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र में होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए दो बच्चे नदी में डूबे (Photo- Social Media)
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में होली के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां होली खेलने के बाद नदी में नहाने के लिए गए दो किशोर नदी में डूब गए। किशोरों की नदी से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से होली का त्योहार मातम में बदल गया है। दोनों किशोरों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
होली खेलने के बाद नहाने गए थे
घटना बाराबंकी में टिकैतनगर थाना क्षेत्र के लोढ़ेमऊ घाट से जुड़ी है। जहां पर होली खेलने के बाद नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतक किशोरों की पहचान 15 वर्षीय रवि वर्मा (पुत्र अजय उर्फ हक्कू वर्मा) और 16 वर्षीय ऋषभ (पुत्र रमेश) के रूप में हुई है। दोनों तेजाई का पुरवा के रहने वाले थे।
दोनों किशोरों को नदी से बाहर निकाला गया
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रिया सिंह और रामसनेहीघाट के सीओ समीर सिंह पहुंचे। स्थानीय गोताखोर रमेश की मदद से दोनों किशोरों को नदी से बाहर निकाला गया। दोनों को तत्काल सीएचसी टिकैतनगर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!