Bareilly News: बरेली के शारिक अब्बासी बने राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के उत्तर प्रदेश महासचिव,लगा बधाईयों का तांता।

Bareilly News: वह पसमांदा मुस्लिम समाज की आवाज़ को बुलंद करने के साथ-साथ समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

Sunny Goswami
Published on: 20 April 2025 9:26 PM IST
Bareilly News
X

Bareilly News (Image From Social Media)

Bareilly News: शहर के रोहिली टोला निवासी और लंबे समय से समाज सेवा तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हुए शारिक अब्बासी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का उत्तर प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद मीर और राष्ट्रीय सचिव नसीम अहमद के निर्देशानुसार की गई है।

शारिक अब्बासी पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों और भाजपा के विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह पसमांदा मुस्लिम समाज की आवाज़ को बुलंद करने के साथ-साथ समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनकी जमीनी पकड़, राजनीतिक समझ और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

शारिक अब्बासी : "मैं ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊँगा"

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए शारिक अब्बासी ने कहा,

"मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद मीर और राष्ट्रीय सचिव नसीम अहमद का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी। मैं इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरूँगा और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने का कार्य करूँगा।" उन्होंने यह भी कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज को मुख्यधारा से जोड़ना, उनकी समस्याओं को मंच पर उठाना और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

भाजपा से गहरा नाता, कई दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन

शारिक अब्बासी का भाजपा से गहरा जुड़ाव है। वह वर्षों से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और पार्टी द्वारा दिए गए विभिन्न दायित्वों को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाया है। उनकी छवि एक समर्पित कार्यकर्ता और समाजसेवी की रही है, जिन्होंने कभी प्रचार की चाह नहीं रखी, बल्कि हमेशा ज़मीन पर काम को तरजीह दी।

बरेली में खुशी की लहर, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

शारिक अब्बासी की इस नियुक्ति से न सिर्फ उनके समर्थकों में, बल्कि बरेली और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम मंच के स्थानीय पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की भूमिका

यह संगठन भाजपा के सहयोगी मंच के रूप में कार्य करता है, जो पसमांदा मुस्लिम समुदाय के लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए काम करता है। शारिक अब्बासी को उत्तर प्रदेश जैसा बड़ा प्रभार दिया जाना, इस बात का प्रमाण है कि नेतृत्व को उनमें एक सशक्त और कर्मठ प्रतिनिधि की झलक मिलती है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!