TRENDING TAGS :
Bareilly News: सीएफओ और सीओ ने किया आतिशबाजी बनाने वाले गोदाम का निरीक्षण ,मचा हड़कंप
Bareilly News: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में वैध और अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाने वालों के यहां जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं
Bareilly News ( Pic- Newstrack)
Bareilly News: कल्याणपुर गांव में हुए हादसे के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में वैध और अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाने वालों के यहां जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं, जिसके चलते सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा और सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी ने रिठोरा क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में छापेमारी की, सीएफओ और सीओ को पटाखा फैक्ट्री में देख वहा के मालिक और कर्मचारियों मे हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने फैक्ट्री का निरीक्षण कर फैक्ट्री का लाइसेंस और इमरजेंसी में कार्य करने वाले उपकरणों की जांच की। इस दौरान अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
पटाखा फैक्ट्री के मालिक इकराम ने बताया कि उनके गोदाम मे पटाखे नहीं बनते हैं। वह रोशनी के लिए मेहताब और अनार बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा यह हमारा पुश्तैनी काम है। पहले हमारे यहां शादियों विवाह में काम होता था। अब दीपावली त्योहार से पहले भी हमारे द्वारा गोदाम मे अनार,फुलझड़ी और मेहताब बनाए जाते हैं। हमारे यहां पर सीएफओ और सीओ निरीक्षण करने आए हैं। जो कि अच्छी बात है उनके पास सुरक्षा के सारे इंतजाम मौजूद हैं। मालिक ने बताया कि यह हमारा पुराना काम है और हमारे आतिशबाजी बनाने के लाइसेंस मौजूद है।
सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया की उनके द्वारा गुरुवार को रिठोरा स्थित पटाखा गोदाम का निरीक्षण किया गया है गोदाम पर फुलझड़ी और मेहताब बनाने का कार्य किया जाता है। यहां पर काम करने वाले लोगों को इमरजेंसी में कैसे बचा जाए। उसके बारे में बता दिया गया है। जिले में आतिशबाजी बनाने वाले चार लाइसेंस धारक है, जिसमें की एक जहां हम रिठौरा में खड़े हैं वो है, दो लाइसेंस धारक इज्जत नगर क्षेत्र से आते हैं और एक फरीदपुर क्षेत्र से लाइसेंस धारक है सुबह उनके द्वारा फरीदपुर क्षेत्र में लाइसेंस धारक के यहां पर भी निरीक्षण किया गया था। जिसके यहां जो कमियां है उसको हमारे द्वारा बताया जा रहा है। एक-दो दिन के बाद दोबारा निरीक्षण कर फिर स्थिति का जायजा लिया जायेगा। अगर किसी के यहां कोई कमी दिखाई दी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!