TRENDING TAGS :
Bareilly News: आइसक्रीम को लेकर हुआ विवाद, सूजा घोपकर युवक की हत्या
Bareilly News: आइसक्रीम बेचने वाले युवक ने मामूली विवाद पर युवक की सूजा घोप कर हत्या कर दी।
मृतक की फाइल फोटो और सीओ। (Pic: Newstrack)
Bareilly News: आइसक्रीम को लेकर हुये मामूली विवाद में सूजा घोपकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है। तीन मासूम बच्चियों के सिर से उठा माता पिता का साया
आइसक्रीम को लेकर हुआ विवाद
थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र मे बुधवार को शाम साढ़े चार बजे ग्राम माधोपुर में शेर सिंह पुत्र गंगाराम निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा वार्ड नंबर 6 कस्बा फतेहगंज पश्चिमी से बर्फ बेचने गया था। माधोपुर के रहने वाले संजू कश्यप पुत्र रामकुमार कश्यप के पास दस रुपये थे। उसके बच्चे आइसक्रीम के लिये जिद करने लगे। उसने आइसक्रीम बेचने बाले से कहा कि पांच पांच रुपये की आइसक्रीम देदो। उसने पांच रुपये की आइसक्रीम देने से मना कर दिया। बोला दस रुपये से कम की नही दूंगा। तभी संजू ने कहा कि तो यहाँ से चले जाओ बच्चे जिद कर रहे। वह बोला नही जाऊंगा। इतनी बात को लेकर विवाद हो गया।
सूजे से किया वार
इसी दौरान शेर सिंह ने बर्फ फोड़ने के लिए रखी गई नुकीले पेचकस से संजू पर कई बार कर दिये। जिससे संजू गम्भीर घायल होकर जमीन पर गया। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल व्यक्ति को ईलाज के लिये एम्बुलेंस से बरेली भेज दिया। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी रूम में रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक संजू के भाई प्रेमपाल ने बताया चार भाइयों में तीसरे नम्बर का भाई था। इसकी पत्नी भूरी की चार साल पहले मौत हो चुकी है। तीन लडकिया हैं। बड़ी बेटी शशि 12 वर्ष, मुस्कान 9 वर्ष, सीमा वर्ष की है। सभी को मजदूरी कर पालन पोषण करता था। अब बच्चों के ऊपर से मां बाप का साया उठ गया।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया आइस्क्रीम को लेकर विवाद हुआ था। आइस्क्रीम बेचने बाले ने पेंचकस से बार कर संजू को घायल कर दिया था। एम्बुलेंस से ईलाज को भेजा था। वहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!