Bareilly News: दहेजलोभियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, सात के खिलाफ केस दर्ज

Bareilly News: थाना इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली अंजली सिंह पुत्री रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि उसकी शादी तीन मई 2022 को कासगंज जिले के गांव घेवरा निवासी विक्रांत सिंह के साथ हुई थी।

Sunny Goswami
Published on: 24 April 2025 5:57 PM IST
bareilly news
X

bareilly news

Bareilly News: बत्तीस लाख रुपए की हैसियत से बढ़कर शादी करने के बावजूद एक विवाहिता को दहेजलोभियों ने ना केवल प्रताड़ित किया बल्कि बेटी पैदा होने पर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जॉच शुरू कर दी है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली अंजली सिंह पुत्री रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि उसकी शादी तीन मई 2022 को कासगंज जिले के गांव घेवरा निवासी विक्रांत सिंह के साथ हुई थी।

उसके पिता ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की थी जिसमें उसके पिता ने करीब बत्तीस लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के कुछ समय बाद ही पति विक्रांत, सास मीरा देवी, ननद पूजा, भगवान सिंह सोनी और सूरज ने उसे बीस लाख रुपए नगद, एक प्लॉट, मकान व दुकान की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अंजलि का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो ससुरालियों को बेटा होने की उम्मीद थी लेकिन बेटी पैदा होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना और बढ़ गया।

पीड़िता ने बताया कि उसे कई बार मायके वालों से आर्थिक मदद लेने के लिए मजबूर किया गया। बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 18 दिसंबर 2024 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। अंजलि ने बताया शादी से पहले उसके ताऊ भगवान सिंह ने उसके पिता से झूठ कहा था कि विक्रांत सिंह आगरा में अंतरराष्ट्रीय अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर है शादी के करीब एक साल बाद पता चला वह एक झोलाछाप डॉक्टर है।

इसके अलावा दहेज में दी गई कार अभी भी विक्रांत चल रहा है जो अंजलि के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है। उसने आशंका जताई है कि उस कार से कोई दुर्घटना कर उसके पिता को फंसाया जा सकता है। पूरे मामले मे पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य इकट्ठा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story