Basti News : नदियों का बढ़ा जलस्तर, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

Basti News : नेपाल से पानी छोड़ने के बाद बाढ़ को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। डीएम बस्ती व महादेवा विधायक ने कलवारी रामपुर तटबंध का बाढ़ खंड अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। विधायक ने डीएम से बाढ़ से होने वाले नुकसान को समय रहते निपटने के लिए योजना तैयार करने के लिए कहा।

Amril Lal
Report Amril Lal
Published on: 8 July 2024 5:18 PM GMT
Basti News : नदियों का बढ़ा जलस्तर, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण
X

Basti News : नेपाल से पानी छोड़ने के बाद बाढ़ को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। डीएम बस्ती व महादेवा विधायक ने कलवारी रामपुर तटबंध का बाढ़ खंड अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। विधायक ने डीएम से बाढ़ से होने वाले नुकसान को समय रहते निपटने के लिए योजना तैयार करने के लिए कहा। डीएम ने बाढ़ खंड अधिकारियों को बाढ़ आने से निपटने के लिए पैनी नजर बनाए रखने और पल-पल की सूचना देने के लिए कहा।

जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता बाढ़ खंड अधिकारियों के साथ कलवारी रामपुर तटबंध का औचक निरीक्षण किया। रामपुर तटबंध का निरीक्षण करने निकले क्षेत्रीय विधायक दूध राम से बंधे पर ही चिलवनिया गांव के पास जिलाधिकारी से मुलाकात हो गई। विधायक ने जिला अधिकारी से बाढ़ से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया और समय रहते हुए बाढ़ से निपटने के लिए योजना तैयार करने के लिए कहा है। इस पर जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड अधिकारियों को योजना तैयार करके बाढ़ से निपटने के लिए उचित दिशा निर्देश दिया।

डीएम को नुकसान से कराया अवगत

विधायक ने कहा कि बाढ़ से माझा क्षेत्र में काफी जन धन की हानि होती है, इसलिए समय रहते ही बंधे का निरीक्षण कर रहा हूं और लोगों से मुलाकात करके हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिला रहा हूं। दूध राम ने कहा कि जिलाधिकारी को बाढ़ से पिछले साल हुए नुकसान के बारे में अवगत करा दिया गया है और इस साल किसी भी तरह का जन धन हानि ना हो, इसके लिए जिलाधिकारी से योजना तैयार कर आपदा से निपटने के लिए कहा गया है।

बाढ़ से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास होगा

इस संबंध में जिला अधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश पर बंधे का निरीक्षण करने निकला हूं। आने वाले समय में बाढ़ से निपटने के लिए योजना तैयार किया जा रहा है ताकि समय रहते बाढ़ की विभीषिका से लोगों को राहत मिल सके और किसी भी तरह की जन धन हानि ना हो। उन्होंने कहा कि बंधे पर ही क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात हुई है। उन्होंने बाढ़ से होने वाले तबाही के बारे में अवगत करा दिया है। जिस पर बाढ़ खंड अधिकारियों को निर्देश दिया गया है और आने वाले समय में बाढ़ से होने वाली तबाही से बचने के लिए शासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story