Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
बीबीडी अकादमी में नाबालिग खिलाड़ियों का शोषण केस में आरेाप तय
लखनऊ : पाक्सो की विशेष अदालत ने बीबीडी अकादमी में नाबालिग खिलाड़ियों का शोषण व लाखों के घोटाला मामले में निरुद्ध अभियुक्त डाॅ. विजय सिन्हा व निशांत सिन्हा के खिलाफ आरोप तय कर दिया है।
विशेष जज अविनाश सक्सेना ने इन दोनों अभियुक्तों पर आईपीसी की धारा 342, 323, 504, 506, 354ए, 420, 406, 376/511 व 120बी के साथ ही पाॅक्सो एक्ट की धाराओं में भी आरोप तय किया है। साथ ही इस मामले में गवाही के लिए पांच मार्च की तारीख तय की है। डाॅ. विजय सिन्हा अकादमी में सचिव जबकि उनका बेटा निशांत सिन्हा कार्यकारी सचिव के पद पर तैनात था।
ये भी देखें : दारोगा भर्ती के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
सरकारी वकील एमके सिंह के मुताबिक 21 फरवरी, 2017 को इस मामले की एफआईआर मुख्य सुरक्षा अधिकारी जंग बहादुर सिंह ने दर्ज कराई थी। 24 मार्च, 2017 को पुलिस ने डा. विजय सिन्हा जबकि इसके बाद निशांत सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 21 मई, 2017 को इनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!