यूपी: 'भारत के मन की बात' महाअभियान की शुरुआत 4 से, BJP मुख्यालय से वीडियो रथ होंगे रवाना

Shivakant Shukla
Published on: 3 Feb 2019 8:08 PM IST
यूपी: भारत के मन की बात महाअभियान की शुरुआत 4 से, BJP मुख्यालय से वीडियो रथ होंगे रवाना
X

लखनऊ: अब तक आपने सिर्फ पीएम नरेन्द्र मोदी को ही मन की बात कहते सुना होगा। अब बीजेपी 'भारत के मन की बात' महाअभियान के जरिए देश के लोगों के मन की बात टटोलेगी। इस अभियान के तहत सोमवार से प्रदेश भर में बीजेपी के रथ घूमेंगे और लोगों से उनके सुझाव लिए जाएंगे ताकि नए भारत का निर्माण हो सके।

ये भी पढ़ें- शिवपाल फिरोजाबाद से लड़ेंगे चुनाव, कहा-अब न तो कोई चाचा और न ही कोई भतीजा

वैसे बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने रविवार को एक महीने तक चलने वाले 'भारत के मन की बात' अभियान की शुरूआत कर दी है। पर राजधानी से सोमवार को इस अभियान की शुरूआत होगी। अभियान के वीडियों रथों को भाजपा मुख्यालय से सुबह 9ः15 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके साथ सुझाव पेटियाँ भी होंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सहप्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- सीएम नहीं रखते आईएएस अफसरों का मान, कार्य क्षमता पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव: कांग्रेस

इस अभियान के तहत 10 करोड़ लोगों से सुझाव लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्रदेश के एक करोड़ लोगों का सुझाव लेने का लक्ष्य रखा गया है। बीजेपी को उम्मीद है कि जनता के सुझावों के ज़रिए वो लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार कर सकती है।

वीडियो रथों पर पोस्टकार्ड होंगे और पेटियां रखी होंगी। जिस पर इच्छुक व्यक्ति अपना सुझाव लिखकर मौके पर ही पेटियों में डाल सकते हैं। वह लोग जो मौके पर पोस्टकार्ड पर अपना सुझाव लिखकर नहीं दे सकते। उनके लिए अन्य जगहों पर पोस्टकार्ड की व्यवस्था की जाएगी। ताकि वह अपने विचार पोस्टकार्ड पर लिखकर दे सके। यह अभियान प्रदेश भर में पूरे महीने चलेगा।

ये भी पढ़ें- कोलकाता में हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस ने सीबीआई टीम हिरासत में लिया, ममता बनर्जी कमिश्‍नर के घर पहुंचीं

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!