भारतीय किसान सेना के नेतृत्व में किसानों के धरने का 176 वें दिन लगातार जारी

चुनार के सुंदरपुर जमुई में भारतीय किसान सेना के नेतृत्व में किसानों के धरने का 176 वें दिन लगातार जारी है।भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामराज..

Deepak Raj
Published on: 17 Feb 2020 10:21 PM IST
भारतीय किसान सेना के नेतृत्व में किसानों के धरने का 176 वें दिन लगातार जारी
X

मिर्ज़ापुर। चुनार के सुंदरपुर जमुई में भारतीय किसान सेना के नेतृत्व में किसानों के धरने का 176 वें दिन लगातार जारी है।भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामराज सिंह पटेल और जिला महासचिव मुन्ना चौबे को 3 जनवरी को किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार पर निशाना साधने के चक्कर में बुरे फंसे राहुल, मनमोहन को बता दिया…

भारतीय किसान सेना राष्ट्रीय राजमार्ग सात के सभी पीड़ित किसान भाजपा के दमनकारी नीति के आगे झुकने वाले नहीं हैं। भाजपा की प्रदेश सरकार इस समय अंग्रेजों से भी ज्यादा किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं लेकिन सभी पीड़ित किसान अपने आंदोलन को गांधीवादी तरीके से चलाते हुए अपनी मांगों के लिए प्रतिबद्ध है।

किसान सत्याग्रह का एलान किए थे

किसान मुआवजा के लिए जो धरना दे रहे हैं वह अंतिम सांस तक लड़ेंगे किसान अपनी लड़ाई आजादी की तरह लड़ाई लड़ेंगे जैसे महापुरुषों ने लड़ा था। उसी तरह से किसान गांधीवादी तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेंगे। किसान नेता मुन्ना चौबे ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए वादा करते हुए किसान सत्याग्रह का एलान किया था।

ये भी पढ़ें-डबल इंजन की सरकार ने महंगी कर दी है बिजली: अखिलेश यादव

जिसको लेकर प्रदेश के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने किसान नेता रामराज पटेल और किसानों के साथ नौ दिनों तक किसान सत्याग्रह आंदोलन में कुल 125 किमी तक पैदल चलते हुए रामनगर वाराणसी में सत्याग्रह को पहुचाया जहाँ उनके पैदल चलने के दौरान पैरों में छाले पड़ गए थे।

किसान नेता मुन्ना चौबे ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि अजय कुमार लल्लू किसानों के धरने में स्वयं शामिल हुए और उन्होंने कहा था कि यह भूमि अधिग्रहण की लड़ाई अब कांग्रेस पार्टी की लड़ाई है और इस लड़ाई को कांग्रेस पार्टी स्वयं लड़ेगी।

शिवकुमार सिंह पटेल भी जेल में मिलने नही आये

लेकिन पदयात्रा के कुछ दिनों बाद किसान नेता रामराज पटेल और मुन्ना चौबे के जेल जाने के बाद किसान नेताओं के 36 दिनो जेल में रहने के दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल भी जेल में मिलने नही आये।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मिर्ज़ापुर से सोनभद्र दौरे पर जा रहे थे उस समय किसानों में आस जगी की वह 36 दिनों से जेल में बंद किसान नेता रामराज पटेल से मिलेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नही किया इसलिए भारतीय किसान सेना किसानों के इस लड़ाई को आर पार लड़ेगी। इस अवसर पर गुलाब सिंह, अमन सिंह, अशोक सिंह,रामहुलास, छोटेलाल मौर्य, गणपत मौर्य आदि लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!