भीम आर्मी से निकाला गया चंद्रशेखर का परिवार, फजीहत से बचने के लिए उठाया कदम

aman
By aman
Published on: 22 Jun 2017 7:27 PM IST

लखनऊ: सहारनपुर में भड़की हिंसा के बाद सुर्ख़ियों में आई भीम आर्मी ने अब उसके संस्थापक चंद्रशेखर के परिवार को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि ऐसा संगठन की बदनामी और फजीहत से बचने के लिए किया गया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसमें चंद्रशेखर के परिवार के किसी सदस्य को शामिल नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि सहारनपुर में हुई हिंसा ने बाद भीम आर्मी चर्चा में आया था। आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को हाल ही में हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। वह इस वक्त हिंसा फैलाने के आरोप में जेल में बंद है।

चंद्रशेखर ने इन्हें सौंपी थी जिम्मेदारी

चंद्रशेखर ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर किए प्रदर्शन में खुद के जेल जाने की स्थिति में रवि कुमार गौतम और अपने भाई को संगठन की देख-रेख का जिम्मा सौंपा था। इसके अलावा विनय रतन को आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जम्मेदारी सौंपी थी।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर ...

मां और भाई का इस्तेमाल हुआ

चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद से अब तक भीम आर्मी से जुड़े कई लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। इनमें कई लोगों को आर्मी से जोड़ने की कोशिश करते दबोचा गया था। आरोप तो ये भी हैं कि चंद्रशेखर की मां और भाई को कुछ लोगों ने विश्वास में लेकर गैरकानूनी कदम उठवाए। दिल्ली में 18 जून को हुए प्रदर्शन में उनकी मां और भाई का इस्तेमाल किया गया। हरियाणा के एक संगठन ने लाखों रुपए का चंदा तक वसूलने का आरोप लगाते हुए एसएसपी सहारनपुर को शिकायत भेजी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!