TRENDING TAGS :
Bijnor News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
Bijnor News: किशोरी के साथ गांव के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Gang Rape In Bijnor (image social media)
Bijnor News: खेत में चारा लेने गई किशोरी के साथ गांव के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बहरहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इस घटना में गांव के एक युवक को आज गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
ये है मामला
किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी कल अपने घर से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए अपने खेत गई हुई थी। तभी किशोरी को अकेला देखकर गांव के ही तीन युवकों नसरुद्दीन, शहजाद और उनका एक साथी मिलकर किशोरी को जबरन अपने साथ खेत पर ले गए और वहां पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना को लेकर किशोरी के घरवालों ने थाने की पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 लोग फरार बताए जा रहे हैं।
उधर पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इनमें से एक युवक ने किशोरी से पहले भी जबरन दुष्कर्म किया था। उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। आरोपी द्वारा किशोरी को अश्लील वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी जा रही थी।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है: SP
इस घटना को लेकर एसपी सिटी परवीन रंजन सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा कल थाने में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की सूचना दी गई थी। जिसमें पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!