बीजेपी ने दूसरे राज्यों के नेताओं को बुलाया यूपी, CAA पर करने जा रही ये बड़ा काम

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हाल ही में प्रदेश में हुई हिंसा के बाद भाजपा लगतार जनजागरूकता फैलाने का काम कर रही है। इस दिशा में भाजपा ने प्रदेश के नेताओं के अलावा दूसरे राज्यों से भी भाजपा नेताओं को बुलाया है जो प्रदेश में पदयात्रा निकालेंगे।

Dharmendra kumar
Published on: 7 Jan 2020 10:06 PM IST
बीजेपी ने दूसरे राज्यों के नेताओं को बुलाया यूपी, CAA पर करने जा रही ये बड़ा काम
X

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हाल ही में प्रदेश में हुई हिंसा के बाद भाजपा लगतार जनजागरूकता फैलाने का काम कर रही है। इस दिशा में भाजपा ने प्रदेश के नेताओं के अलावा दूसरे राज्यों से भी भाजपा नेताओं को बुलाया है जो प्रदेश में पदयात्रा निकालेंगे।

पार्टी 8 से 14 जनवरी तक पूरे प्रदेश में जिला केन्द्रों पर पार्टी पदयात्रा व सभाओं का आयोजन करेगी। जिला स्तर पर होने वाली पदयात्राओं में पार्टी के केन्द्रीय व राज्य के पदाधिकारियों सहित मंत्री मण्डल के सदस्यों सहित जनप्रतिनिधि व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उन्नाव में, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहारनपुर में, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ में, डाॅ दिनेश शर्मा रायबरेली में, केन्द्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया हापुड़ में, राजवर्धन सिंह राठौर बुलन्दशहर में व केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर शामली, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल (फिरोजाबाद) में जन-जागरण अभियान के तहत होने वाली पदयात्राओं के कार्यक्रम मेंसम्मलित होंगे।

आज पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिह ने चल रहे जन-जागरण अभियान के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की साथ ही आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 किसी की भी नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है।

यह भी पढ़ें...JNU हिंसा: छात्रों के प्रदर्शन में कन्हैया के साथ पहुंचीं दीपिका, कही ये बात

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दल सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने के लिए न सिर्फ अधिनियम का विरोध कर रहे है बल्कि मुसलमानों में भ्रम फैलाकर व झूठ बोलकर उन्हें लगातार गुमराह करने की भी कोशिशे कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस व सपा जैसे विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग कहते है कि पाकिस्तान में धार्मिक रूप से अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होते वे लोग देख ले कि बीते दिनों में ही नानकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर हमला करके सिख भाईयों को आतंकित करने का काम पाकिस्तान में हुआ है।

यह भी पढ़ें...निर्भया केस: दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी, 22 जनवरी को होगी फांसी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जन-जागरण अभियान के तहत प्रदेश भर में गांव, गली और घर-घर तक पहुंच रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का जनता न सिर्फ उत्साहपूर्वक स्वागत कर रही है बल्कि सीएए के समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह जी के प्रति आभार भी व्यक्त कर रही है।

यह भी पढ़ें...‘Free kashmir’ वाली ये लड़की! सामने आई सच्चाई, बताई पोस्टर लहराने की असली वजह

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग व जाति, धर्म के लोग सीएए के समर्थन में खुलकर सामने आये है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि सीएए को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे झूठ व भ्रम का पर्दाफाश करते हुए जनता के बीच पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जन-जागरण अभियान में अपनी सक्रिय के साथ भागीदारी सुनिश्चित करें।

सीएए पर कौन भाजपा नेता कहां करेगा पदयात्रा ?

पश्चिम क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक गाजियाबाद कैबिनेट मंत्री डा. महेन्द्र सिंह मुरादाबाद, ब्रजेश पाठक रामपुर, जय प्रताप सिंह नोएडा महानगर, चेतन चौहान मुज्जफरनगर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल अमरोहा, बलदेव ओलख संभल, राज्यमंत्री विजय कश्यप बिजनौर, सांसद रमेश चन्द्र कौशिक बागपत में रहेंगे। जबकि ब्रज क्षेत्र के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल मथुरा, बीएल वर्मा मैनपुरी, प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर कासगंज, कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी हाथरस, स्वामी प्रसाद मौर्य पीलीभीत, राजेन्द्र प्रताप सिंह फिरोजाबाद, अतुल गर्ग एटा, राज्यमंत्री अनिल शर्मा बदायू , क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त महेश्वरी बरेली एवं आगरा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर शाहजहांपुर में रहेगें।

इसी तरह कानपुर क्षेत्र के तहत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ललितपुर, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही इटावा, श्रीमती कमल रानी वरूण कन्नौज, राम नरेश अग्निहोत्री झांसी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय औरैया, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल हमीरपुर, राज्यमंत्री महेश गुप्ता कानपुर देहात, आनन्द स्वरूप शुक्ला फतेहपुर, लाखन सिंह राजपूत बांदा, गिरिराज सिंह धर्मेश महोबा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह चित्रकूट, सांसद सुब्रत पाठक फर्रूखाबाद, विधायक अरविन्द भदौरिया जालौन में

यह भी पढ़ें...STF का बड़ा खुलासा, 500 फर्जी बीमा पालिसियों से बटोरे दो करोड़

जबकि अवध क्षेत्र के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर लखीमपुर, सुधीर हलवासिया श्रावस्ती, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर अयोध्या, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह गोण्डा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह सीतापुर, कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा बाराबंकी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता अम्बेडकर नगर, संतोष सिंह बहराइच, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी हरदोई, चेयरमैन अनुसूचित वित्त निगम लाल जी निर्मल बलरामपुर, राज्यसभा सांसद संजय सेठ उन्नाव में रहेंगे।

यह भी पढ़ें...अमेरिका ने ईरान पर लिया एक और खतरनाक फैसला, UN भी नहीं कर पाएगा कुछ

इसके अलावा काशी क्षेत्र के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य प्रयागराज, डाॅ. राकेश त्रिवेदी भदोही, शिवनाथ यादव गाजीपुर, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई सुलतानपुर, प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल अमेठी, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान मिरजापुर, उपेन्द्र तिवारी जौनपुर तथा मछलीशहर, राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय कौशाम्बी, रमाशंकर सिंह पटेल चन्दौली, सांसद (सतना) गणेश सिंह प्रतापगढ, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह सोनभद्र में रहेगें। जबकि गोरखपुर क्षेत्र के अर्न्तगत प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह महराजगंज, उपेन्द्र शुक्ला (बस्ती), प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह कुशीनगर, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह सिद्धार्थनगर, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा आजमगढ एवं लालगंज, अनिल राजभर बलिया, रवीन्द्र जायसवाल संतकबीरनगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह मऊ, सांसद जनार्दन सिंह सिगरिवाल देवरिया में होने वाली पदयात्रा के कार्यक्रम में रहेंगे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!