TRENDING TAGS :
UP Nikay Chunav 2023: सपा-रालोद के महापौर उम्मीदवार के वार्ड में BJP का पार्षद निर्विरोध निर्वाचित, भाजपाइयों ने मनाया ज
UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के मेरठ नगर निगम चुनाव में मतगणना से पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी का खाता खुल गया है। यहां वार्ड 26 (शास्त्रीनगर) में भाजपा के उम्मीदवार मास्टर सत्यपाल निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ नगर निगम चुनाव में मतगणना से पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी का खाता खुल गया है। यहां वार्ड 26 (शास्त्रीनगर) में भाजपा के उम्मीदवार मास्टर सत्यपाल निर्विरोध चुन लिए गए हैं। हैरत की बात यह है कि इसी वार्ड में सपा-रालोद गठबंधन की उम्मीदवार सीमा प्रधान रहती हैं। वार्ड 26 में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए जाने के बाद अब मेरठ में 90 में से 89 वार्डों में पार्षद पद के लिए 11 मई को मतदान होगा। मास्टर सत्यपाल के निर्विरोध चुनाव जीतने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर जश्न मनाया।
सांसद ने पार्षद को लड्डू खिलाकर दी बधाई
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, उनके प्रतिनिधि हर्ष गोयल समेत कई स्थानीय भाजपा नेताओं ने निर्विरोध चुने गये पार्टी उम्मीदवार मास्टर सत्यपाल को उनके घर जाकर बधाई दी। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने तो बकायदा मास्टर सत्यपाल को लड्डू खिलाकर बधाई दी। राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा की नीतियों से जनता प्रभावित है।
भाजपा की नीतियों से जनता में विश्वास बढ़ा है। बता दें कि नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा ने नगर निगम के 90 में से 67 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं। 23 वार्डों में भाजपा एक भी प्रत्याशी नहीं तलाश पाई। इन वार्डों में मुस्लिम समाज की संख्या अधिक है।
40 असंतुष्टों ने छोड़ी पार्टी
दूसरी तरफ पार्षद टिकट ना मिलने से नाराज 40 लोगों ने भाजपा छोड़ने की घोषणा की है। इनमें नगर निगम के वार्ड 13 जयभीमनगर से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा के मंडल मंत्री नरेन्द्र कश्यप समेत 40 सदस्यों ने भाजपा की स्क्रीनिंग कमेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। वहीं त्यागी समाज भी नगर निगम में एक भी टिकट नहीं मिलने से नाराज है। त्यागी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रतीश प्रकाश त्यागी ने कहा कि जल्द ही बैठक बुलाकर आगामी निर्णय की घोषणा की जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!