भाजपा सरकार देश की प्रगति में डाल रही है रुकावट: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात हो रहा है। देश का नागरिक भयभीत है।

Aditya Mishra
Published on: 19 Dec 2018 8:09 PM IST
भाजपा सरकार देश की प्रगति में डाल रही है रुकावट: अखिलेश यादव
X
अखिलेश यादव की फ़ाइल फोटो

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात हो रहा है। देश का नागरिक भयभीत है। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने विकास विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देकर देश की प्रगति में रूकावट डाली है। जनता इस सबसे ऊबी हुई है। उसके गुस्से का प्रदर्शन सन् 2019 के चुनावों में होगा।

ये भी पढ़ें...वाह अखिलेश भईया ! अब देश से भी ऊपर हो गई आपकी समाजवादी पार्टी

श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में पिछड़े वर्ग के प्रमुख नेताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है। नोटबंदी-जीएसटी से व्यापार चैपट है। रोजगार के नए अवसर सृजित नहीं हो रहे हैं। न पूंजीनिवेश हो रहा है और नहीं उद्योग लग रहे हैं। भाजपा सरकारें सिर्फ कारपोरेट समाज व्यवस्था को स्थापित करने में लगी है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का निर्णय कर चुकी है। भाजपा जातिवाद के आधार पर रागद्वेष की भावना के साथ सरकार चला रही है। समाजवादी पार्टी विभाजन और विघटन की राजनीति के खिलाफ है और वह निरंतर सामाजिक सद्भाव के लिए संघर्ष करती रही है। आबादी के अनुपात में सम्मान एवं हक चाहिए। प्राइवेट सेक्टर में भी इस आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। भाजपा आरक्षण को ही समाप्त करने की पैंतरेबाजी कर रही है।

ये भी पढ़ें...आखिर मुलायम के सामने गले मिले अखिलेश-शिवपाल, मिलकर काम करने को तैयार

उधर अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी विधानमण्डल दल की बैठक को भी सम्बोधित किया। उन्होंने यहां कहा कि बुनियादी मुद्दों से भाजपा मुंह छिपाती है। किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं होती है।

भ्रष्टाचार भी एक बड़ा मुद्दा है। मंहगाई से जनता बदहाल है। विकास की दिशा में समाजवादी पार्टी ने ही काम किया है। राज्य में कानून का राज समाप्त है। भाजपा सरकार में नौकरियां छीनी जा रही हैं। बेरोजगारी दूर करने की भाजपा सरकार की कोई योजना नहीं है।

भाजपा डरी हुई है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करना भाजपा का एजेण्डा है। उसने किसानों को तबाह किया है। नौजवानों के सपनों को तोड़ा है। समाज में दूरी पैदा की है और समाज में नफरत पैदा की है। कानून व्यवस्था चैपट है। प्रदेश में अराजकता का राज है। मुख्यमंत्री जी की ठोको भाषा से भी माहौल बिगड़ा है।

भाजपा मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। वह जनता को बहकाने-भटकाने में माहिर है। जनता मंहगाई से परेशान है। व्यापारी जीएसटी से त्रस्त है। भाजपा की योजनाएं दिखावटी है। वह लोकतंत्र के साथ धोखा कर रही है।

भाजपा सरकार में गन्ना के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है। गन्ना किसानों को बकाया भुगतान भी नहीं किया गया। धान क्रय केन्द्र अभी तक नहीं खुल सके। आलू, किसान बर्बाद है। लूट और हत्याओं का क्रम थम नहीं रहा है। बलात्कार और अपहरण लगातार जारी है। पूरे राज्य में गुण्डा, माफियाओं का साम्राज्य व्याप्त है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, विधानसभा में उपनेता इकबाल महमूद, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...मुलायम का फौलादी दावा : मुसलमान अभी भी समाजवादी पार्टी के साथ

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!