2019 चुनाव : इन तीन कार्यक्रमों से यूपी के वोटरों को साधेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कमिश्नरी स्तर पर प्रबुद्ध जन सम्मेलनों को आयोजित करेंगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रबुद्ध जन सम्मेलनों के आयोजन को लेकर आज बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रबुद्ध जन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियों को समाज को दिशा देने वाले प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाना है।

Aditya Mishra
Published on: 3 Jan 2019 9:11 PM IST
2019 चुनाव : इन तीन कार्यक्रमों से यूपी के वोटरों को साधेगी भाजपा
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कमिश्नरी स्तर पर प्रबुद्ध जन सम्मेलनों को आयोजित करेंगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रबुद्ध जन सम्मेलनों के आयोजन को लेकर आज बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रबुद्ध जन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियों को समाज को दिशा देने वाले प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाना है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं प्रबुद्ध जन सम्मेलन प्रभारी नीलिमा कटियार ने बैठक में कहा कि भाजपा 15 जनवरी से 10 फरवरी के बीच प्रदेश में कमिश्नरी स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करेगी। जिसे प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, शिक्षक, विधि, चिकित्सा, आर्थिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक व लघु उधोग सहित आठ प्रकोष्ठों द्वारा आयोजित किया जायेगा।

प्रदेश के सभी जिलों में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 5 से 7 जनवरी के बीच बैठक होगी, जिन बैठकों में आठों प्रकोष्ठों से 5-5 कार्यकर्ता उपस्थित होंगे, जिन्हें सम्मेलन से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जायेंगी। प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि साढे तीन लाख करोड़ की लम्बे समय से अटकी विभिन्न परियोजनाओं की बाधाएं दूर की गई है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी व्यवस्था को लेकर हम प्रबुद्ध वर्ग के बीच पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस के इस विधायक ने किया हनुमान चालीसा का अनादर, बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग

प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने बैठक में बताया कि प्रबुद्धजन सम्मेलन में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के एक-एक मंत्री प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के संयोजन का दायित्व क्षेत्रीय पदाधिकारियों में से होगा। प्रत्येक जनपद से अधिवक्ता, अध्यापक, चिकित्सक, इंजीनियर, सीए, लघु उघमी, साहित्यकार व कलाकार आदि को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

उधर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की भी बैठक बीजेपी मुख्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्तर पर आये हुए कार्यक्रम एवं प्रदेश स्तर पर दिये गये कार्यक्रमों दोनों को लेकर विधिवत चर्चा की। इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भाजपा नीलिमा काटियार, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय मंत्री भी उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें...श्रीराम को ठंड लगती है, इसलिए उनको PMAY घर मिलना चाहिए : बीजेपी सांसद

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि 10 जनवरी से 5 फरवरी तक कमल शक्ति अभियान चलेगा, जिसके अंर्तगत मण्डल स्तर पर आशा बहू व आगनबाड़ी बहनों का सम्मेलन होगा। 14 जनवरी को समरसता दिवस के अंतर्गत मलिन बस्तियों में बहनें टोली बनाकर जायेगी और तिल-गुड बांटेगी व अपनी सरकार की उपलब्धियां बतायेगी। 10 फरवरी से 20 फरवरी तक लोकसभा स्तर पर बूथ की बहनों का सम्मेलन होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय ने बताया कि 12 फरवरी से 02 में मार्च तक महिला लाभार्थी संपर्क अभियान चलेगा। जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है बहनें उनसें संपर्क करेगी। इसके साथ ही 8 मार्च को महिला दिवस पर जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग महिला सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश के 94 जिलों में प्रवास का कार्यक्रम भी शुरू किया जायेगा।

वहीं आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उ.प्र. के प्रदेश पदाधिकारियों की भी बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यूपी में आगामी 10 जनवरी से 14 फरवरी तक किसान कुंभ महा अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान ग्रामसभा स्तर पर आयोजित किया जायेगा। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उ.प्र. के 59000 ग्राम सभाओं में जाकर किसानों को केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसान हित में लिये गये निर्णयों एवं योजनाओं की जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें...बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर अन्नाद्रमुक में एक राय नहीं

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!