TRENDING TAGS :
Sultanpur News: BJP MLA के डिग्री कॉलेज की छत से नीचे गिरी पड़ी लड़की, धक्का देने की आशंका
Sultanpur News: सुल्तानपुर में भाजपा विधायक विनोद सिंह के महाविद्यालय में गैर स्कूल की एक लड़की संदिग्ध रूप से छत से गिर पड़ी।
Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भाजपा विधायक विनोद सिंह के डिग्री कॉलेज के छत से एक लड़की नीचे गिरी पड़ी मिली। हालांकि वह उस डिग्री कॉलेज की छात्रा नहीं बताई जा रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवती को तत्काल हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है।
कांग्रेस उत्तर प्रदेश ने सोशल मीडिया साइट पर घायल युवती का 18 सेकंड का वीडियो शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है कि सुल्तानपुर में भाजपा विधायक विनोद सिंह केमहाविद्यालय में गैर स्कूल की एक लड़की संदिग्ध रूप से छत से गिर पड़ी। अब इस लड़की को धक्का दिया गया या इसने खुद छलांग लगाई, ये किसी को नहीं पता। स्थानीय प्रशासन को तुरंत जांच कर सत्य सबके सामने रखना चाहिए और अगर कोई दोषी है तो उस पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
हालांकि युवती ने आत्म हत्या के लिए छत से छलांग लगाई। या किसी ने उसे जानबूझकर छत से धक्का देने की कोशिश की। इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। अगर युवती ने हत्या की कोशिश की तो क्यों की। और अगर युवती को किसी ने छत से धक्का देकर मारने की कोशिश तो क्यों की। युवती वहां पहुंची कैसे। क्या कोई प्रेम प्रसंग का मामला है। इन तमाम एंगलों पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
Congress का X पर पोस्ट
वैसे असल मामला क्या है, यह तो युवती के होश में आने के बाद ही पता लग पाएगा। जब वह पुलिस को बयान देगी। फिलहाल के लिए अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। साथ ही विधायक से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!