TRENDING TAGS :
PHOTOS: ब्रजवासियों संग हेमामालिनी ने खेली होली, भक्तों की भीड़ पर जमकर उड़ाया गुलाल
मथुरा: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और मथुरा की सांसद हेमामालिनी होली के मौके पर रविवार (12 मार्च) को वृन्दावन थीं। यहां उन्होंने जमकर होली खेली। इस दौरान हेमामालिनी ने होली की मस्ती में सराबोर होकर बच्चों को गुलाल लगाया। साथ ही फागुन के गीतों पर जमकर थिरकीं।
वृंदावन में होली अपने चरम पर है। चरों ओर रंग-गुलाल ही नजर आ रहा है। इस मौके पर मथुरा की सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी ने वृन्दावन के प्रियाकांत मंदिर की यात्रा की और जमकर होली खेली। हेमामालिनी ने स्पेशल पिचकारी से टेसू से बना रंग भक्तों की भीड़ पर उड़ाया।
जमकर थिरकीं हेमा
होली के रंग में रंगी हेमा ब्रज के होली गीतों पर खुद को नाचने से नही रोक पाईं। बीजेपी सांसद ने कहा, कि 'मैं ब्रज की होली और पार्टी की जीत, दोनों का आनंद ले रही हूं।' उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं भी दीं।
आजकल ब्रज का अलग ही नजारा
इन दिनों ब्रज में होली का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। देश विदेश से आए लाखों लोग खुद को ब्रज की होली के रंग में रंगते नजर आए।
आगे की स्लाइड्स में देखें ब्रज की होली की खास तस्वीरें ...
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!