भाजपा ने निकाली विजय संकल्प कमल संदेश बाइक रैली

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की पांचों विधानसभाओं में आज विजय संकल्प कमल संदेश बाइक रैली निकाली गयी। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा 2019 के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये आज सभी विधानसभाओं के हर बूथ से पांच-पांच बाइक धारक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विधानसभावार विजय संकल्प रैलियां निकाली।

Aditya Mishra
Published on: 2 March 2019 8:07 PM IST
भाजपा ने निकाली विजय संकल्प कमल संदेश बाइक रैली
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की पांचों विधानसभाओं में आज विजय संकल्प कमल संदेश बाइक रैली निकाली गयी। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा 2019 के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये आज सभी विधानसभाओं के हर बूथ से पांच-पांच बाइक धारक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विधानसभावार विजय संकल्प रैलियां निकाली।

पश्चिम विधानसभा की रैली कोठारी बंधु पार्क से प्रारम्भ हुयी जिसको महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। उत्तर विधानसभा की विजय संकल्प रैली रूमी गेट से प्रारम्भ हुई जिसको अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, विधायक डा.नीरज बोरा, सदस्य विधानसभा परिषद बुक्कल नवाब ने हरी दिखाकर रवाना किया।

पूर्व विधानसभा की रैली मिनी स्टेडियम विकासनगर से प्रारम्भ हुई। जिसको लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह, मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल ने रवाना किया। मध्य विधानसभा की विजय संकल्प रैली को केन्द्र सरकार में मंत्री शिवप्रताप शुक्ल एवं मंत्री बृजेश पाठक, मोहसिन रजा ने रवाना किया।

कैण्ट विधानसभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभारी रमापतिराम त्रिपाठी, उ.प्र.सरकार में मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, महापौर संयुक्ता भाटिया, ने अवध चैराहा से रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा सरोजनीनगर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में मंत्री स्वाती सिंह, ने घुड़घुड़ी का तालाब से एवं शहरी क्षेत्र में अर्जुनगंज से मोहनलालगंज लोकसभा संयोजक विजय प्रताप सिंह तथा महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने रैली को प्रारम्भ किया।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!