TRENDING TAGS :
भाजपा राज में भ्रष्टाचार और अन्याय का बोलबाला: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और छात्रों-नौजवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बदलने पर देश को न सिर्फ राहत मिलेगी बल्कि अपार खुशी भी होगी।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और छात्रों-नौजवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बदलने पर देश को न सिर्फ राहत मिलेगी बल्कि अपार खुशी भी होगी।
भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करने में कोई संकोच नहीं कर रही है। अन्याय और भ्रष्टाचार का भाजपा राज में बोलबाला है। पूरे प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। आरएसएस नफरत फैलाने में जुटी हुयी है। भाजपा सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। जनता शासन-प्रशासन के भ्रष्ट रवैये से त्रस्त है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
जनता को सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा पता नहीं किस मुद्दे को लेकर समाज में नफरत और दूरी फैला दे, कोई नहीं जानता। प्रचार माध्यमों, टेलीविजन, अखबारों, पर कब्जा करके उसका चुनाव के दौरान एक पक्षीय इस्तेमाल करना भाजपा का एजेंडा है।
जनगणना की मांग दुहराते हुए कहा कि जनसंख्या के अनुपात के आधार पर हक और सम्मान मिलना चाहिए। भाजपा संविधान से प्राप्त अधिकार और सम्मान छीनने पर तुली हुई है। भाजपा सरकारें राग-द्वेष से काम कर रही है। जबकि समाजवादी न्याय और सम्मान दिलाने के पक्षधर है।
ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, कहा- अब तो आंकड़े भी नहीं आ रहे कितने किसानों ने की आत्महत्या
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!