TRENDING TAGS :
Varanasi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा- स्वतंत्रता संग्राम में वीर आदिवासियों भी अपना बलिदान दिया है
Varanasi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अनेक वीर आदिवासियों ने अपना बलिदान दिया है।
वाराणसी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने वाराणसी में वीर आदिवासियों को पर दिया बयान
Varanasi News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को वाराणसी में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित किया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनजातियों के विकास के लिए वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा का गठन किया जिसके फलस्वरूप जनजाति वर्ग की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी बढ़ी।
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि 'प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कार्यकाल में दलित, वंचित, पिछड़ों एवं विशेषकर जनजाति वर्ग में आत्मविश्वास बढ़ा है।' उन्होंने कहा कि पं दीनदयाल जी के अन्त्योदय की परिकल्पना हमारे मूल में है। इसी अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।
स्वतंत्रता संग्राम में वीर आदिवासियों ने भी अपना बलिदान दिया है- भूपेन्द्र सिंह चौधरी
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, नीलांबर व पितांबर खरवार, संग्राम शाह, शंकर शाह, रघुनाथ शाह आदि अनेक वीर आदिवासियों ने अपना बलिदान दिया है। अगस्त क्रांति के दौरान श्री राम जन्म गोंड के बलिदान को हमें नहीं भूलना चाहिए। आज हम सब आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश कर अमृत महोत्सव मना रहे है। हमें उन्हें नहीं भूलना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दलित, आदिवासी समुदाय की चिंता करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी के विकास के लिए कटिबद्ध है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर संवाद स्थापित करें, उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए।
अनुसूचित जनजाति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने कि अपील
उन्होंने अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यसमिति में उपस्थित प्रतिनिधियों का आवाह्न करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन की इस महत्वपूर्ण इकाई को मजबूत करें। संगठन के कार्य विस्तार, कार्य पद्धति एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने का काम करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव एवं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर हर बूथ पर मजबूत टीम बनायें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


