बुंदेलखंड की वीरांगनाओं ने शस्त्र उठा कर भारत मां की रक्षा की: स्वतंत्रदेव सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जब किसी विदेशी ताकत ने भारत माता को नुक्सान पहुंचाने के लिए सोचा तब तब बुन्देलखण्ड की इस वीर भूमि के वीरों एवं वीरांगनाओं ने शस्त्र उठा कर भारत मां की रक्षा की है। आज मुझे इस शक्तिशाली भूमि पर एक शक्तिशाली नेता की मुर्ति अनावरण का मौका मिला है।

Monika
Published on: 2 March 2021 10:36 PM IST
बुंदेलखंड की वीरांगनाओं ने शस्त्र उठा कर भारत मां की रक्षा की: स्वतंत्रदेव सिंह
X
बुन्देलखण्ड की वीरांगनाओं ने शस्त्र उठा कर भारत मां की रक्षा की- स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जब किसी विदेशी ताकत ने भारत माता को नुक्सान पहुंचाने के लिए सोचा तब तब बुन्देलखण्ड की इस वीर भूमि के वीरों एवं वीरांगनाओं ने शस्त्र उठा कर भारत मां की रक्षा की है। आज मुझे इस शक्तिशाली भूमि पर एक शक्तिशाली नेता की मुर्ति अनावरण का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि चट्टान की तरह था जिनका हौसला कमाल का लौह पुरुष नाम था फौलाद की मिसाल का। एकता था सपना उस भारत के लाल का, बल्लभ भाई पटेल शेर क्रान्ति की मशाल का।

स्वतंत्रदेव सिंह

भारत से ना जुड़ने की साजिश रची थी

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आज ललितपुर के ग्राम विरधा में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण के पश्चात विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे । स्वतंत्रदेव सिंह ने ललितपुर की जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि भारत की एकजुटता व अखंडता के प्रति सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के एक राजनैतिक और सामाजिक नेता थे उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में विभिन्न जातियों व समुदायों को एक करने का कार्य किया और भारत के किसान समुदाय को संगठित एवं कार्यशील वनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सिंह ने कहा कि उस समय हैदराबाद की रियासत ने भारत से ना जुड़ने की साजिश रची थी। वहाँ के निजाम से भारत सरकार की लंबी वार्ताएं हुई, उसे मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन उस निजाम और उसकी सेना का विचार कुछ और ही था। हैदराबाद में उस समय उसके द्वारा जनता का उत्पीड़न किया गया, हिंसा की घटनाएं हुई।

स्वतंत्रदेव सिंह

ये भी पढ़ें : अयोध्या एयरपोर्ट के लिए सरकार ने खोला खजाना, 1001 करोड़ से ज्यादा की दी मंजूरी

पीएम मोदी ने सरदार पटेल के अधूरे सपने को पूरा किया

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरदार पटेल द्वारा देश की छोटी-छोटी रियासतों को भारत में शामिल करना बेहद महत्वपूर्ण था, यह एक प्रकार से एक आधारशिला बनी, जिस पर राष्ट्र निर्माण हो सका। यदि सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो आज हमारे देश की सूरत कुछ और ही होती। यदि वह पहले प्रधानमंत्री होते तो जम्मू कश्मीर की समस्या ना होती। उन्होंने कहा सरदार पटेल का मानना था कि कश्मीर का भारत में पूरी तरह विलय ही कश्मीर की समस्या का सही निवारण है। कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर मोदी ने सरदार पटेल के अधूरे सपने को पूरा किया है।

सिंह ने कहा कि सरदार पटेल को कांग्रेस ने हमेशा नजरअन्दाज किया, वहीं माननीय मोदी जी ने सरदार पटेल जी की 182 मीटर ऊँची विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा को उनके सम्मान में स्थापित कर उनके गौरव को पूरे विश्व में बढ़ाने का काम किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा “आत्मनिर्भर भारत” अभियान शुरू कर हमारे देश को पुनः विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया है। यह आत्मनिर्भर भारत का ही परिणाम है कि आज हमारा देश दुनिया के 100 से अधिक देशों को वैक्सीन पहुंचा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने इस क्षेत्र के विकास का कभी नहीं सोचा।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री

ये भी पढ़ें : अयोध्या: DM ने समाधान दिवस पर सुनीं शिकायतें, लेखपाल का रोका वेतन

Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!