तिरंगा यात्रा में बोले राज्यवर्धन सिंह राठौर- दुश्मन देश के अंदर, हमें उन्हें हराना है

tiwarishalini
Published on: 23 Aug 2016 8:00 PM IST
तिरंगा यात्रा में बोले राज्यवर्धन सिंह राठौर- दुश्मन देश के अंदर, हमें उन्हें हराना है
X

मेरठ: बीजेपी नेता और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर के नेतृत्व में मंगलवार को क्रांतिधरा पर तिरंगा यात्रा समापन समारोह बड़े ही जोश के साथ निकाली गई। सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने बाइकों से हाथ में तिरंगा और बीजेपी के झंडे लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कांग्रेस की जमकर आलोचना की।

वहीँ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कानपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि पहले विदेश में रहने वाला हिंदुस्तानी गर्व से नहीं कहता था कि वह हिंदुस्तानी है लेकिन जबसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने है तब से विदेश में रहने वाला हर हिंदुस्तानी भी गर्व से कहता है कि हम हिंदुस्तानी हैं।

तिरंगा यात्रा पर तीन किलोमीटर का सफर तय कर अकबरपुर इलाके में स्थित हिंदी भवन पहुंचे रिजिजू ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद देश की सत्ता कुछ ऐसे लोगों के हाथों में चली गई थी। जिसकी वजह से देश को बहुत नुक्सान झेलना पड़ा था।

रिजिजू ने कहा कि मैं अरुणांचल प्रदेश में जिस जगह का रहने वाला हूं वहां 19 नवंबर 1962 में चीनियों ने कब्जा कर लिया था और हम लोग एक महीने तक चीनियों के कब्जे में रहे लेकिन फिर भी हमने कहा था कि हम हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तानी रहेंगे इसके बाद चीनियों को वापस जाना पड़ा था।

कांग्रेस पर बोला हमला

-क्रांतिधरा पर तिरंगा यात्रा में पहुंचे राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

-राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन को बंद किया था।

-उन्होने कहा कि पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी की सरकार में यह तय हुआ था कि सैनिकों के पार्थिव शरीर को उसके गांव ले जाया जाएगा।

-इससे पहले सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनके गांव नही ले जाया जाता था।

rajyavardhan-singh-rathore क्रांतिधरा पर तिरंगा यात्रा में पहुंचे राज्यवर्धन सिंह राठौर

दुश्मन देश के अंदर

-राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि कहा कि आज शहीद स्मारक पर हर धर्म के शहीद का निशान है, यह भारत को बनाता है।

-पहले यहां अग्रेज दुश्मन थे, लेकिन आज दुश्मन के रुप में नए रुप आ गए है।

-दुश्मन देश के अंदर ही है, ऐसे दुश्मन को हराना है।

-यहां ऐसी ताकते काम कर रही है जो देश को तोड़ना चाहती है।

-यहां युवाओं को सिर्फ दिशा दिखाने की जरुरत है। भतपूर्व सैनिक युवा शक्ति की ताकत है।

-उन्होने कहा कि ओलंपिक में देश की दो बेटियों ने पदक लाकर देश का नाम रोशन कर दिया है।

डेढ साल में दिलाया वन रेंक वन पेंशन

-राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जो वादा किया था, वह पूरा किया है।

-सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन का वादा सिर्फ डेढ़ साल में पूरा किया।

-आज विश्व की आर्थिक स्थिति बढ़िया नहीं है।

-पहली बार ऐसा हुआ है कि जब विश्व भर में पीएम मोदी की जय-जयकार है।

-यह सिर्फ देश के सवा करोड़ लोगों की वजह से है।

-राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना केवल विकास है।

-अभी तक जो सत्ता में आता था, वह केवल राज करने के लिए आता था।

bjp

यह मिल रहा है लाभ

-राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि आज देशभर के बैंक में 22 करोड़ खाते खुल गए है।

-जिनका सीधा लाभ नागरिक को मिल रहा है। इसके बीच में कोई बिचौलिया भी नहीं है।

-किसानों को पहले बीमा प्रीमियम से फसल का नुकसान 50 प्रतिशत मिलता था, लेकिन अब पूरा 100 प्रतिशत मिलेगा।

-उन्होने कहा कि अगर किसान की कटी फसल में 15 दिनों के अंदर नुकसान होता है तो उसका पूरा नुकसान मिलेगा।

-इस देश में यूरिया की चोरी भी बंद हो गई है। जिससे किसान को यूरिया समय पर मिल रहा है।

-राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब के बारे में सोचा है। गरीब को फ्री गैस कनेक्शन दिया जा रहा है।

-जबकि अभी गरीब को पांच करोड़ गैस कनेक्शन और दिए जाऐंगे।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!