TRENDING TAGS :
संबित पात्रा से कार्यकर्ता ने कहा- कार्यक्रमों की क्षेत्रीय पदाधिकारियों को नहीं होती जानकारी
राजधानी पहुंचे संबित पात्रा ने कहा कि राफेल पर कुछ लोग झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। संसद की कार्यवाही बाधित करके संसद में कोई कार्य नहीं होने दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी झूठ की राजनीति की जा रही है।
लखनऊ: अवध क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला में शामिल होने आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रदेश मीडिया विभाग के पदाधिकारियों को विपक्षियों से दो—दो हाथ करने के गुर बताएं। पर उसी बीच जिले से आए एक कार्यकर्ता ने सवाल उठा दिया कि जिलों में जब किसी कार्यक्रम का उदघाटन हो जाता है। तब उन्हें इसकी जानकारी मिलती है। यदि समय से उन्हें यह जानकारी मिल जाती तो वह भी कार्यक्रम में मौजूद रहते। पदाधिकारी इस सवाल का कोई माकूल जवाब नहीं दे पाए और कार्यकर्ताओं को फिर सरकार बनाने के लिए लगने को कहा गया।
पार्टी के निराला नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यशाला में संबित पात्रा ने भाजपा प्रवक्ताओं और मीडिया प्रभारियों को सरकार बनाने के लिए लगने को कहा। ये भी कहा कि सभी शिकायतों को दरकिनार कर सरकार बनने के लिए जुटना चाहिए। उन्होंने प्रवक्ताओं से विपक्षी दलों को जवाब देने के लिए तैयार रहने की ताकीद की।
उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार ऐसा प्रदेश है, जहां से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति आते हैं। राजधानी पहुंचे संबित पात्रा ने कहा कि राफेल पर कुछ लोग झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। संसद की कार्यवाही बाधित करके संसद में कोई कार्य नहीं होने दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी झूठ की राजनीति की जा रही है।
ये भी पढ़ें...भीमा-कोरेगांव प्रदर्शन: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के बोल, दलितों को टूल बनाकर किया गया इस्तेमाल
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!