TRENDING TAGS :
Agra News: जेपी नड्डा के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे भाजपा के नेता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 8 अगस्त को आगरा आ रहे है, इसे लेकर भाजपा के सभी नेता तैयारी में जुट गए हैं।
तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी
Agra News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 8 अगस्त को आगरा आ है। भाजपाई ,,राष्ट्रीय अध्यक्ष की आगवानी की तैयारियों में जुट गए हैं । राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आगरा आने से पहले भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि तैयारियों में जुट गए हैं । कार्यक्रम के स्थल के आसपास साफ-सफाई के साथ सैकड़ों होर्डिंग्स लगवा दिए गए हैं । भाजपा नेताओं का जमावड़ा फतेहाबाद रोड पर लगा हुआ है । कार्यक्रम स्थल के आसपास भाजपाइयों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है ।
जेपी नड़्डा के आने के पूर्व विधि व्यवस्था देखते अधिकारी
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया फतेहाबाद रोड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा आगमन को देखते हुए जिकाधिकारी और एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल के साथ फतेहाबाद रोड का निरीक्षण किया । भाजपा नेताओं से बातचीत के साथ जिकाधिकारी ने अधीनस्थों को सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए है ।
दावेदारी मजबूत करने में लगे है भाजपाई
8 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा आ रहे हैं । राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगरा आगमन को विधानसभा चुनाव 2022 के आगाज के रूप में देखा जा रहा है । माना जा रहा है कि इस बैठक में आगरा की 9 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की दावेदारी पर भी चर्चा की जाएगी । ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने नंबर पूरे करने के लिए सभी संभावित प्रत्याशी पूरे दमखम से लगे हुए हैं । सब इसी जुगत में हैं कि किसी भी तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने उनकी दावेदारी सबसे मजबूत रहे ।
आगरा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर है भाजपा का कब्जा, इस बार कट सकती है कुछ की टिकट
आगरा जनपद में कुल 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक काबिज हैं। आगरा छावनी से प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री डॉक्टर जी एस धर्मेश विधायक हैं। आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय दूसरी बार के भाजपा विधायक हैं। आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल भाजपा के विधायक हैं। फतेहाबाद से जितेंद्र वर्मा भाजपा के विधायक हैं। बाह से रानी पक्षालिका सिंह भाजपा की विधायक हैं। खेरागढ़ से महेश गोयल भाजपा के विधायक हैं। फतेहपुर सीकरी से चौधरी उदयभान सिंह भाजपा के विधायक हैं और आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से हेमलता दिवाकर कुशवाहा भाजपा के विधायक हैं।
विधायकों को लेकर जनता में नाराजगी
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगरा आगमन पर संभावित प्रत्याशी बेहद उत्साहित हैं लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा कुछ विधायकों के लिए मुश्किल भी खड़ी कर सकता है। आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जहां लोगों ने विधायक के लापता होने के पोस्टर और होर्डिंग्स चस्पा किए थे। वहीं फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह को भी हाल ही में संपन्न हुए एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की नाराजगी झेलनी पड़ी थी।
आगरा में भाजपा के 9 विधायक,दो सांसद, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष है। इसके बाद भी शहर में विकास और मूलभूत जरूरतों को लेकर जनता में जबरदस्त नाराजगी है। मौजूदा समय मे शहर में जगह जगह गड्ढे है, जनता परेशान है।
बेहद अहम होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आगरा बैठक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगरा दौरे को विधानसभा चुनाव 2022 के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि चुनावी प्रत्याशियों का रिपोर्ट कार्ड भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा जाएगा। जनता से फीडबैक भी ली जाएगी। 8 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की पूरी संभावना है।
चिकित्सकों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा दौरे के दौरान चिकित्सकों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में चिकित्सकों और कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11:00 बजे आगरा पहुंचेंगे और फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे इसके बाद दोपहर 3:00 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चिकित्सकों द्वारा आयोजित कोरोनावायरस सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए फतेहाबाद रोड स्थित एस एन जे गार्डन पहुंचेंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!