TRENDING TAGS :
Aligarh News: मुख्यमंत्री योगी ने कहा- कल्याण सिंह ने शासन की धमक से सनातन धर्म की रक्षा की
अलीगढ़ धरती के सपूत कल्याण सिंह को जब अवसर मिला। उन्होंने शासन की धमक और इकबाल का परिचय देते हुए अपनी सनातन आस्था को पूरी मजबूती के साथ सबके सामने प्रस्तुत किया।
अलीगढ़: कल्याण सिंह की अंतिम विदाई में मौजूद सीएम योगी
Aligarh News: अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल योगी आदित्यनाथ ने रविवार देर शाम मीडिया के सामने आ कर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक प्रखर राष्ट्र भक्त और राम भक्त का भौतिक रूप से अवसान पर शोक का माहौल है । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हमारे बीच में नहीं है और उनका पार्थिव शरीर उनकी कर्मभूमि और जन्मभूमि में आई है। यहां उनके समर्थकों और अनुयायियों का अपने दिवंगत नेता के प्रति सात दशकों से गहरा लगाव रहा है। इसका साक्षी स्वयं बना हुं। आहिल्या बाई स्टेडियम में छह घंटे से मुख्यमंत्री मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि 1992 में 6 दिसंबर के बाद उन्होंने विवादित ढांचे को ढहाने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद छोड़ने में संकोच नहीं किया था लेकिन अपने 16-17 महीने के कार्यकाल के दौरान गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं व समाज के प्रत्येक तबके के लिए लाभकारी योजनाएं बनाई। उन्होंने भयमुक्त, दंगा मुक्त प्रदेश की परिकल्पना को साकार किया और आज भी शासन-प्रशासन के लिए कल्याण सिंह का शासन अविस्मरणीय है। अलीगढ़ वासियों का सौभाग्य है कि उनके बीच से आज देश का महान सपूत जिसने सार्वजनिक जीवन को पूरी दृढ़ता, मजबूती व पारदर्शिता के साथ ही मूल्यों-सिद्धांतों की राजनीति को आगे बढ़ाया।
सेक्यूलेरिज्म के नाम पर सनातन आस्था पर प्रहार राजनीतिक दलों का एजेंडा था-सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति को जो कभी जाति, क्षेत्र, मत और मजहब के नाम पर होती थी। प्रदेश माफिया और अपराधियों द्वारा जकड़ ली गई थी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में भ्रष्टाचार व्याप्त था। यहां सेक्यूलेरिज्म के नाम पर देश की सनातन आस्था पर प्रहार करना ही राजनीतिक दलों और सत्ताधारी लोगों ने अपना एकमात्र एजेंडा बना दिया था। लेकिन अलीगढ़ धरती के सपूत कल्याण सिंह को जब अवसर मिला। उन्होंने शासन की धमक और इकबाल का परिचय देते हुए न केवल अपनी सनातन आस्था पूरी मजबूती के साथ सबके सामने प्रस्तुत किया। बल्कि उन्हें यह बोलने में गर्व की अनुभूति हुई कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के लिए एक बार नहीं बल्कि हजारों बार भी सत्ता को ठोकर मारनी पड़ी। तो बार-बार मारूंगा। लेकिन अपनी आस्था के साथ और प्रभु श्री राम का अनादर कभी स्वीकार नहीं सकते।
प्रदेश की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि-सीएम योगी
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करेंगे कि सदैव कल्याण सिंह के उन सपनों को पूरा करने का सामर्थ्य प्रदेशवासियों को दें। प्रदेश की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उनके परिवार के प्रति हम सब की संवेदना है। उन्होंने कहा कि उनके मित्रों, शुभचिंतकों, समर्थकों ने जिस धैर्य के साथ अपने दिवंगत नेता कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि के लिए भीड़ उमड़ी है। यह अपने दिवंगत नेता के प्रति उनकी आस्था को प्रदर्शित करता है। देर रात तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम जारी है। कल पूर्वाहन समय उनका पार्थिव शरीर उनकी जन्मभूमि और लंबे समय तक कर्मभूमि रही अतरौली विधानसभा के मढौली गांव में जाएगी। इसके बाद अपराहन के बाद अंतिम संस्कार की यात्रा आगे बढ़ेगी।
अलीगढ़ के आहिल्या बाई स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार 6 घंटे से स्टेडियम में मौजूद हैं
उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह देश के अंदर प्रखर राष्ट्रभक्त और राम भक्त के रूप में जाने जाते थे। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रभक्त और राम भक्त के साथ ही एक विकास पुरुष, शासन की शुचिता, पारदर्शिता अपने शासन को लेकर उनको सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की अलीगढ़ में कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं और इसका साक्षी स्वयं बना हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार 6 घंटे से स्टेडियम में मौजूद हैं और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत किए हुए हैं। अलीगढ़ के नागरिकों का कल्याण सिंह के प्रति यह स्नेह और प्यार है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह सदैव शासकीय शुचिता, शासन की दृढ़ता, शासन को कर्तव्यों से जोड़ने की बात आएगी। तो कल्याण सिंह का स्मरण बार-बार आएगा। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के साथ भारतीय राजनीति के एक युग का भौतिक रूप से अवसान हुआ है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!