Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
Hathras News: साक्षी महाराज ने कहा- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी
Hathras News: साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी बन गई है।
साक्षी महाराज (फोटो: सोशल मीडिया)
Hathras News: यूपी के हाथरस पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, लाभ हानि की चिंता नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास इस महामंत्र के साथ राज्य सेवा में दिन रात लगी रहती है। उसी का परिणाम है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी बन गई है।
साक्षी महाराज ने कहा कि आज भारत ही नहीं विश्व में भाजपा का बोल बाला है। देश में बड़े-बड़े दल मिलकर भी भाजपा का सामना नहीं कर पा रहे हैं। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल भारत के विभाजन से पाकिस्तान बना तब से ही तुस्टीकरण की राजनीति करते चले आ रहे हैं। उनका राजनीतिक ढांचा तुस्टीकरण की आधार शिला पर रखा हुआ है।
आगरा में जो सपा के लोगों ने किया उससे प्रदेश की जनता बहकावे आने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश के वोटरों ने जो अभी चमत्कार कर के दिखाया है। 75 में से 67 पंचायत अध्यक्ष भाजपा के और बड़ी संख्या में ब्लॉक प्रमुख चुने गए। साक्षी महाराज ने कहा कि मुझे विश्वास है कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी बहुत भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि किसान खेत पर हैं। जो टोल पर है वह समझ नहीं आता क्या हैं। राम मंदिर पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर किसी ने चंदा दिया हो और उसे घोटाले की शंका हो तो साक्षी महाराज के पास आकर रसीद दिखाए और चंदा वापस ले जाए।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!