6 साल में सतीश चंद्र मिश्र की संपत्ति 9 करोड़ से बढ़कर 193 करोड़ हुई

By
Published on: 28 May 2016 7:47 PM IST
6 साल में सतीश चंद्र मिश्र की संपत्ति 9 करोड़ से बढ़कर 193 करोड़ हुई
X

लखनऊ: बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र 193 करोड़ के मालिक हैं। मिश्र और उनकी पत्नी कल्पना मिश्रा के पास कुल मिलाकर दो करोड़ से अधिक के गहने हैं। राज्यसभा में सदस्य के तौर पर नामांकन के समय दाखिल किए गए एफिडेविट में यह सामने आया है।जबकि इसके पहले 2009 में राज्यसभा के लिए नामांकन के समय दाखिल एफिडेविट के मुताबिक उनकी संपत्ति सिर्फ 9.17 करोड़ थी। वहीं साल 2009 में सतीश चंद्र मिश्र की लायबिलिटी सिर्फ एक करोड़ थी जो अब बढ़कर 38.23 करोड़ रुपए है

ये है सतीश चंद्र मिश्र की संपत्ति

-सतीश मिश्र के पास 4.71 लाख और उनकी पत्नी के पास 1.24 लाख रुपए नकद हैं।

-मुंबई और लखनऊ में इनके चार बैंक खातों में कुल 71 लाख रुपए की एफडी है।

-मुंबई, नई दिल्ली और लखनऊ के चार बैंक खातों में 73.12 लाख रुपए जमा हैं।

-इनकी पत्नी के पास 6.39 लाख रुपए की एफडी है और दो बैंक खातों में 21.83 लाख रुपए जमा हैं।

यह भी पढ़ें...6 साल में करोड़पति से बने अरबपति, हो सकते हैं BSP में नंबर दो के नेता

-इनकी पत्नी के 11.34 करोड़ के बांड और शेयर हैं।-सतीश मिश्र के पास 51.11 लाख कीमत की एक मर्सिडीज बेंज है जो 2011-12 में खरीद गई।

-इसके अलावा उनके पास एक और बेंज गाड़ी है। जिसकी कीमत 6.13 लाख है।

-इनकी पत्नी के पास 7 लाख रुपए कीमत की होंडा गाड़ी भी है।

-मिश्रा के पास सोना, चांदी और डायमंड के कुल 553.825 ग्राम के जेवरात हैं।

-जिसकी कीमत 37.45 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें... अमर सिंह की संपत्ति हुई 133 करोड़, दो साल में 35 फीसदी का इजाफा

-उनकी पत्नी के पास 4278.86 ग्राम की ज्वैलरी है। जिसकी कीमत 1.70 करोड़ है।

-इनकी एक मिश्रा एंड मिश्रा एसोसिएटस के नाम से पार्टनरशिप फर्म भी है।

-मिश्रा की कुल चल संपत्ति 60.19 करोड़ और अचल संपत्ति 132 करोड़ है।

-इन पर 38.23 करोड़ की लायबिलिटी भी है।

यह भी पढ़ें... 11 किलो सोना पहन आगरा पहुंचे गोल्डन बाबा, SSP से की सुरक्षा की मांग

अशोक और उनकी पत्नी 7 करोड़ के मालिक

-अशोक सिद्धार्थ के पास 2.42 लाख और उनकी पत्नी के पास 1.87 लाख रुपए कैश हैं।

-इनकी कुल संपत्ति 7.04 करोड़ रुपए हैं।

-इनके दो बैंक खातों में सिर्फ 20 हजार रुपए फिक्स डिपाजिट है

-जबकि तीन सेविंग खातों में 59.47 लाख रुपए बैंक बैलेंस है।

यह भी पढ़ें... UP में BJP को बौद्ध भिक्षु की मदद, दलितों तक पहुंचा रहे मोदी का मैसेज

-इनकी कुल चल संपत्ति 1.89 करोड़ और अचल संपत्ति 5.15 करोड़ है।

-इनके पास 13.22 लाख कीमत की एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी है।

-170 ग्राम सोने की ज्वैलरी है। जिसकी कीमत 4.84 लाख है।

-पत्नी के पास 465 ग्राम सोने और 650 ग्राम चांदी के जेवर हैं। जिनकी कीमत 13.51 लाख रुपए है।

-45 हजार कीमत की एक 315 बोर की राइफल और 63 हजार कीमत का रिवाल्वर है।

-सिद्धार्थ की शैक्षणिक योग्यता एमए है।

इंटर पास हैं सुरेश कश्यप और दिनेश चंद्रा, दोनों करोड़पति

बसपा से विधानपरिषद सदस्य के प्रत्याशी सुरेश कश्यप और दिनेश चंद्रा की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट है। दोनों प्रत्याशी करोड़पति हैं। दिनेश और उनकी पत्नी 2.18 करोड़ के मालिक हैं। जबकि सुरेश के पास 2.28 करोड़ की संपत्ति है।

-दिनेश चंद्रा के पास 85 हजार और उनकी पत्नी लक्ष्मी चंद्रा के पास 50 हजार रुपए कैश हैं।

-दिनेश के पास 4.46 लाख बैंक बैलेंस है। जबकि उनकी पत्नी का 4.10 लाख बैंक बैलेंस है।

-इनके पास 2 लाख 12 हजार 5 सौ का बचत पत्र और 3 लाख की बीमा पॉलिसी है।

-26.15 लाख की फॉरच्यूनर, 9.40 लाख की डस्टर और 4.90 लाख की फोर्ड कार हैं।

-इनके पास 8.40 लाख के 300 ग्राम सोने के जेवर हैं।

-पत्नी के पास 14 लाख कीमत के 500 ग्राम सोने और 78 हजार की दो किलो चांदी के जेवर हैं।

-इनके तीन बच्चों के पास 5 लाख से अधिक के जेवर हैं।

-दिनेश के पास हथियार के तौर पर एक डीबीबीएल, रिवाल्वर और राइफल है।

-इसके पास 1.21 करोड़ की चल संपत्ति और 97.05 लाख की अचल संपत्ति है।

-वहीँ सुरेश कश्यप के पास 56,570 और उनकी पत्नी सारिका कश्यप के पास 60,327 रुपए कैश है।

-गाड़ी के नाम पर इनके पास वैगनआर और इनोवा कार है। जिसकी कुल कीमत 13 लाख है।

-सुरेश के पास 230.030 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 5.21 लाख है।

-इनकी पत्नी के पास 8.57 लाख कीमत का 375 ग्राम सोना और 38.5 हजार की एक किलो चांदी है।

-इसके अलावा कश्यप के पास 85 हजार की एक पिस्टल है।

-इनकी कुल चल संपत्ति 94.65 लाख और अचल संपत्ति 1.33 करोड़ है।

लॉ ग्रेजुएट अतर सिंह के पास 1.13 करोड़ की संपत्ति

लॉ ग्रेजुएट और बसपा के विधानसभा प्रत्याशी अतर सिंह के पास कुल 1.13 करोड़ की संपत्ति है। अतर सिंह की चल संपत्ति 34.28 लाख और अचल संपत्ति 79.30 लाख है।

-इनके पास 78 हजार 6 सौ और उनकी पत्नी के पास 91 हजार 313 रुपए कैश हैं।

-इनकी पत्नी रश्मि के पास 11.50 लाख कीमत की एक बस और होंडा एक्टिवा गाड़ी है।

-जेवरात के नाम पर अतर के पास 130 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत 3.41 लाख है।

-पत्नी रश्मि के पास 250 ग्राम सोना और 501 ग्राम चांदी है।

-इनके पास 70 हजार रूपए की एक पिस्टल भी है।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!