सुहागरात की सेज पर दुल्हन ने बताया ऐसा सच, सन्न रह गया दूल्हा, कर दिया कांड

Budaun News: यादराम के 17 वर्षीय बेटे नीरज की शादी बीते 22 जनवरी को शाहजहांपुर के गढ़ियां रंगी के डभौरा सिमरा की रहने वाले रामनिवास की बेटी के साथ हुई थी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 2 Feb 2025 2:23 PM IST
budaun news
X

budaun news

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद सुहागराज की सेज में दुल्हन ने अपने पति को ऐसा सच बताया कि वह आग बबूला हो गया। गुस्से में लाल पति यह सच बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने दुल्हन की गला घोंटकर हत्या ही कर डाली। पुलिस ने आरोपी दूल्हे और उसकी मां को नवविवाहिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में शामिल पांच अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

कई बार बना चुके थे शारीरिक संबंध

यह चौंका देने वाला मामला बदायूं जनपद के अलापुर कस्बे का है। यहां रहने वाले यादराम के 17 वर्षीय बेटे नीरज की शादी बीते 22 जनवरी को शाहजहांपुर के गढ़ियां रंगी के डभौरा सिमरा की रहने वाले रामनिवास की बेटी के साथ हुई थी। नीरज और उसकी पत्नी पहले से एक-दूसरे को जानते थे और काफी समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रिश्तेदारी में ही होने के चलते परिवारवाले उनके विवाह को राजी हो गये। नीरज ने बताया कि शादी से पहले वह दोनों कई बार शारीरिक संबंध बना चुके थे। लेकिन कभी भी उनकी पत्नी ने गर्भवती होने की बात उसे नहीं बतायी।

नीरज ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद जब दोनों की सुहागरात थी। तब उसकी पत्नी ने बताया कि वह ढाई माह की गर्भवती है। यह बात सुनते ही वह सन्न रह गया। उसे इस बात पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं हो रहा था। यह बात सुनते ही वह तुरंत कमरे से बाहर चला गया और परिवार वालों को सारी बात बतायी। नीरज ने बताया कि इस घटना के बाद परिवार वाले और आसपास के लोग उसे तरह-तरह के ताने मारने लगे। वह लोगों के तंज को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर डाली।

हत्या के बाद सभी ससुरालीजन फरार हो गये। विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पिता रामनिवास ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि पति, सास कांता, ससुर, जेठ रवि, नंद अंजू, चाचा ससुर लालाराम और दिनेश ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए जल्द ही पति नीरज और सास कांता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान नीरज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस बाकी पांच आरोपियों की तलाश कर रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!