Bulandshahr News: गुलावठी में नव विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, 2 हिरासत में

Bulandshahr News: गुलावटी थाना क्षेत्र के गांव कुरली में आज तड़के शिवानी (23) पत्नी संदीप का शव उसके ही बेड रूम में लटका मिला, बताया गया कि पंखे में फांसी का फंदा लगाकर फांसी लगाई गई।

Sandeep Tayal
Published on: 17 April 2025 2:20 PM IST
Bulandshahr News: गुलावठी में नव विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, 2 हिरासत में
X

गुलावठी में नव विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव   (photo: social media )

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के गुलावटी थाना क्षेत्र के गांव कुरली में दलित नवविवाहिता का शव उसके ही बेडरूम में फांसी की फंदे पर लटका मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने मृतका की सास सहित 2 लोगों को पकड़कर ले गई है। हालांकि मृतका के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे है। सीओ

पूर्णिमा सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी, इस मामले में अभी जांच जारी है।

2 दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी शिवानी

बुलंदशहर जनपद के गुलावटी थाना क्षेत्र के गांव कुरली में आज तड़के शिवानी (23) पत्नी संदीप का शव उसके ही बेड रूम में लटका मिला, बताया गया कि पंखे में फांसी का फंदा लगाकर फांसी लगाई गई। संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की जानकारी पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग आ गए। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

मृतका के भाई सुनील ने बताया कि 11 माह पूर्व विवाह किया था, संदीप नोएडा की एक प्राइवेट फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है। दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग मानसिक शारीरिक शोषण करते थे। शिवानी अपने छोटे भाई की शादी में मायके गई थी, दो दिन पूर्व ही शिवानी मायके से लौटी थी। मृतका के परिजनों ने पुलिस से मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

मौके पर SHO सुनीता मालिक, सीओ पूर्णिमा सिंह और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कार्य किया। CO पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। चर्चा है कि आत्महत्या से पहले किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में FIR दर्ज नहीं हो सकी है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story