मामूली झगड़े में पति पत्नी ने खाया जहर, दोनों की हालत नाजुक

मामूली विवाद को लेकर नवदंपति ने जहर खा लिया है...

Imran Khan
Report Imran KhanPublished By Ragini Sinha
Published on: 2 Aug 2021 11:30 PM IST
Husband wife consumed poison in
X

नवदंपति ने खाया जहर

महोबा में अज्ञात कारणों के कारण नवदंपति ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। आनन फानन में नवदंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों का इलाज किया जा रहा है, तो वहीं, अभी दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मामूली बात को लेकर खाया जहर

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मामना गांव का है, जहां 30 वर्षीय पुत्र सुनील की विवाह 3 महीने पहले मध्य प्रदेश के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरवा निवासी भारती के साथ हुआ था। जब घर के बाकी लोग खेतों की रखवाली करने अपने खेत गए हुए थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने जहर खा लिया। पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना परिजनों को से दी गई, जिसके परिजनों ने आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। लड़के की मां ने बताया कि हम सब लोग अपने खेतों की रखवाली करने गए हुए थे। तब हमें जानकारी हुई कि दोनों ने जहर खा लिया है।

दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है

जिला अस्पताल के डॉक्टर रोहित सोनकर ने बताया कि अभी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पति पत्नी को लाया गया है, दोनों का उपचार किया जा रहा है अभी दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!