Jalaun News : निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे जालौन, पूर्व दस्यु व सांसद फूलन देवी की मां से मिले

Jalaun News : यूपी में निषाद समाज की 18 फीसदी हिस्सेदारी को लेकर राजनीतिक पार्टी लगातार उनका वोट साधने का प्रयास कर रही है।

Uzma
Report UzmaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 22 Sept 2021 11:18 PM IST
Dr. Sanjay Kumar
X

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार फूलन देवी की माँ से मिले

Jalaun News : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है वहीं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार पूर्व दस्यु व सांसद फूलन देवी के गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने फूलन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और निषाद समाज के लोगों से एकजुट होने की बात कहीं।

बता दे कि यूपी में निषाद समाज की 18 फीसदी हिस्सेदारी को लेकर राजनीतिक पार्टी लगातार उनका वोट साधने का प्रयास कर रही है। वही निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार फूलन देवी के पैतृक आवास शेखपुर गुढाखास पहुंचे।

फूलन की प्रतिमा पर माल्यार्पण

जहां पर उन्होंने फूलन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्होंने फूलन की माँ से मुलाक़ात की व फूलन देवी की मां को फूलन देवी की संपत्ति दिलवाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं तब-तब फूलन देवी के नाम पर अन्य पार्टियां निषाद समाज को गुमराह करने का काम करतीं हैं व चुनाव के बाद भूल जाती हैं।


इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के साथ होने जा रहे गठबंधन पर भी खुल कर कहा कि वह उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देंगे व कई सीटों पर चुनाव भी लड़ेंगे। उन्होंने दिल्ली में हुई बीजेपी की बैठक को लेकर कहा कि हमने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात की है और कहा है कि जो भी पार्टी निषाद पार्टी की नाव में सवार होगी हम उसकी नैया पार करने का काम करेंगे।

पूरे विश्व में महिलाओं के आइकन के रूप में फूलन

साथ ही उन्होंने निषाद समाज के बिखरे पड़े वोट को रिझाने का काम किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि फूलन को पूरे विश्व में महिलाओं के आइकन के रूप में जाना जाता है। उन्होंने जुल्म और अन्याय के खिलाफ लोगों को लड़ना सिखाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फूलन देवी की प्रतिमा पर माला चढ़ाई।

इसके साथ ही सपा बसपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव आते ही सपा बसपा को निषादों की याद आने लगती है फूलन देवी की हत्या जब सपा सरकार में हुई तो उन्होंने सीबीआई की जांच क्यों नहीं कराई लेकिन ऐसा नहीं चाहती थी संजय ने कहा कि उनका गठबंधन भाजपा से है और वह भाजपा के साथ ही चुनाव लड़ेंगे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!