TRENDING TAGS :
Jhansi News: मध्यप्रदेश- महाराष्ट्र व हरियाणा की जीत, कृष्ण के अकेले 8 गोल
11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को मिली हार
मैदान में हॉकी खिलाड़ी (फोटो-न्यूजट्रैक)
Jhansi News: मेजर ध्यान चंद स्टेडियम (Major Dhyan Chand Stadium) में चल रही 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता (rashtriya senior mahila hockey pratiyogita) में आज खेले जा रहे ग्रुप मैचों में मध्य प्रदेश ने गुजरात को 28-0 से बुरी तरह हरा कर अपनी दूसरी जीत दर्ज करते हुए अंतिम आठ में प्रवेश की पक्की तैयारी कर ली। मध्य प्रदेश की टीम ने लगभग पूरे समय गेंद को अपने कब्जे में रखा और 24 मैदानी गोल दागे। इसमें भूमिका कृष्ण के आठ, अंजली गौतम के पांच, उपासना सिंह के तीन, योगिता बोरा, साक्षी पांडेय, ऐश्र्वर्य चव्हाण और प्रांशु सिंह परिहार के दो-दो व ज्योति पाल, नीरज राणा, सीमा वर्मा एवं कंचन निधि ने एक-एक गोल अपनी टीम के लिए बनाया।
ग्रुप बी के एक अन्य मैच में महाराष्ट्र ने गोवा को 14-1 के बड़े अंतर से हरा दिया। उनकी ओर से रेणुका यादव ने चार, रमंगाहीजुली ने तीन, पूनम व आकांक्षा सिंह ने दो -दो, भावना खड़े, प्रिया दुबे, राखी प्रजापति ने एक-एक गोल किया। गोवा की ओर से एक मात्र गोल गीता राठौड़ ने किया। ग्रुप डी के एक मैच में जान्हवी प्रधान, दीप्ति लाकरा और खुशबू कुजूर के गोलों की बदौलत उड़ीसा ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से हरा कर पूर्ण अंक प्राप्त किये।
ग्रुप ई के एक मैच में पंजाब ने चंडीगढ़ को 6-0 से हरा कर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब की ओर से याशिका नेगी ने तीन गोल अकेले दागे, जबकि सरबदीप, नवजोत और किरणदीप ने एक-एक गोल जमाया। उधर गत विजेता हरियाणा ने उत्तराखंड को 6-0 से हरा कर अपनी दूसरी जीत दर्ज की, हरियाणा की ओर से महिमा, शैलजा, सोनिया, ज्योती, एकता कौशिक, मोनिका सिहाग ने एक-एक गोल अपनी टीम के लिए दागा। ग्रुप ई के एक अन्य मैच में आंध्रप्रदेश ने अरुणाचल प्रदेश को कड़े संघर्ष में 3-2 से हरा दिया। आंध्रप्रदेश की ओर से कला पुरदी वेंकट दुर्गा ने दो और पुलिचरला ने एक गोल दागा जब कि अरुणाचल की ओर से खेल के अंतिम क्षणों में रितिका ने दो गोल दाग कर मुकाबले में रोमांच भर दिया।
इससे पूर्व आज मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त आबकारी प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आज के मुकाबलों की औपचारिक शुरुआत कराई, उनका स्वागत हॉकी झांसी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खांडेकर और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोन कर, क्रीड़ा अधिकारी राममिलन आदि ने किया।
इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी रंजीत राज, मंजू शर्मा सुनील कुमार, विकास वेंदया, हसरत, पूनम लता राज, अन्नू मंसूरी, ब्रजेंद्र यादव, हिकमत उल्ला, सुनीता कुमारी, सुनील कुमार मुकेश भारतीय आदि उपस्थित रहे। आयोजन प्रमुख सुरेश बोन कर ने बताया कि 25 अक्टूबर को झारखंड का अंडमान निकोबार से, राजस्थान का दिल्ली से, कर्नाटक का त्रिपुरा से, तमिलनाडु का तेलांगना से मेजबान उत्तर प्रदेश का जम्मू कश्मीर से और केरल का असम से ग्रुप दौर के महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे। इन मैचों के परिणामों से अंतिम आठ में प्रवेश करने वाली टीमो की तस्वीर बहुत कुछ साफ भी हो जाएगी।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!