TRENDING TAGS :
श्रवण साहू की हत्या से व्यपारियों में नाराजगी, प्रदर्शन कर की सीबीआई जांच की मांग
लखनऊ: सआदतगंज में व्यापारी श्रवण साहू की हत्या के बाद नाराज़ व्यापारियों ने सड़क पर बैठ कर प्रशासन के खिलाफ नराज़गी जताते हुए प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान व्यपारियों ने सुरक्षा की मांग के बाद भी मृतक व्यपारी को सुरक्षा न देने के लिए पुलिस महकमे को जम कर कोसा और हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। श्रवण साहू की हत्या के बाद डरे हुए व्यपारियों ने ज़िलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को खत लिखा कर अपनी सुरक्षा की मांग की है।
ये हैं व्यपारियों की मांगे :
- श्रवण हत्याकांड के अभियुक्तों को जल्द से जल्द किया जाए गिरफ्तार
- साहू परिवार को जल्द ही हमेशा के लिए दी जाए सुरक्षा
- इलाके से सभी व्यपारियों की सुरक्षा के इंतज़ाम किए जाएं
- सआदतगंज के हर चौराहे और मेन बाजार में सीसीटीवी कैमरों की व्यव्स्था की जाए
- जो व्यपारी आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइंसेंस चाहते हैं उन्हें शीघ्र लाइसेंस दिए जाएं
- घटना में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए
- घटना की जांच सीबीआई से तत्काल करने के आदेश दिए जाए
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


