Chandauli News: अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पर निकाली साइकिल रैली

Chandauli news: ग्राम्या संस्थान एवं इब्तिदा नेटवर्क के संयुक्त बैनर तले शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस के अवसर पर बालिकाओं ने साइकिल रैली निकाली।

Sunil Kumar
Published on: 25 Nov 2022 8:58 PM IST
Chandauli News:
X

अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पर निकाली साइकिल रैली

Chandauli news: चंदौली जिले के नौगढ़ इलाके में ग्राम्या संस्थान एवं इब्तिदा नेटवर्क के संयुक्त बैनर तले शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस के अवसर पर बालिकाओं ने साइकिल रैली निकाली। रैली को चकरघट्टा थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली तहसील क्षेत्र के तेंदुआ गांव स्थित अंबेडकर पार्क से रवाना हुई जो नौगढ़ थाने पर पहुंच कर समाप्त हुई।

रैली में लगाए ये नारे

रैली में 1090 पर फोन करो, महिला हिंसा दूर करो, हर महिला का है अधिकार, हिंसा मुक्त हो घर परिवार, मुझे नहीं मेरे अधिकारों की सुरक्षा करो, चुप अब नहीं रहना है, हिंसा अब नहीं सहना है, बाल विवाह बंद करो, कदम क्रांति के नहीं रुकेंगे,बेटी बेटा सभी पढ़ेंगे आदि नारा लगाते हुए मझगाई, लालतापुर, बसौली, डुमरिया, रीठिया सहित विभिन्न गांव से होते हुए नौगढ़ थाने में आकर एक सभा में तब्दील हुई।

25 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस मनाया जाता है: निदेशक

इस दौरान संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने बताया कि हर साल 25 नवंबर को विश्व स्तर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रयास से महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस मनाया जाता है ताकि दुनिया भर में हो रहे महिलाओं एवं लड़कियों के साथ हिंसा और दुर्व्यवहार के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम है सक्रियता के साथ महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए एकजुट हो इसी थीम के साथ हमें आगे बढ़ना है।

उप जिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता ने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के किया प्रति प्रेरित

थाना परिसर में हुई गोष्ठी के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता ने बच्चों को पढ़ाई लिखाई के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि आप ही लोग इस देश के भविष्य हैं। पढ़ाई लिखाई और आगे बढ़ने की इच्छा शक्ति हो तो गरीबी और क्षेत्र कोई बाधा नहीं बन सकती। खासतौर से लड़कियों के पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

निरीक्षक दीनदयाल पाण्डेय ने घरेलू हिंसा कानून के बारे में विस्तार से दी जानकारी

इस दौरान नौगढ़ प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पाण्डेय ने सभी को घरेलू हिंसा कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और कहा कि किसी भी महिला या लड़की के साथ किसी तरह की घटना होती है तो हमें तुरंत सूचित करें उचित न्याय मिलेगा साथ ही टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दिया। कहा कि 111 नंबर हमेशा आपके लिए उपलब्ध रहता है।

15 से 20 मिनट के अंदर तत्काल पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। मोबाइल द्वारा ठगी के मामले पर कहा कि हर बच्चे अपने अपने घरों में जाकर अन्य सदस्यों को जरूर समझाएं कि कोई किसी तरह के लालच में नहीं आए। बच्चों के पढ़ाई लिखाई पर बालक बालिका को समान शिक्षा देने पर बल दिया।वहीं जय प्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव ने कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं।उन्होंने कहा कि बच्चों के पढ़ाई लिखाई हेतु उचित माहौल देना परिवार की भी जिम्मेदारी है। पति-पत्नी घर में झगड़ा करेंगे तो उस परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है।

इस मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सुरेंद्र ने सभी को धन्यवाद दिया। रैली में लालतापुर, बसौली, हनुमानपुर, डुमरिया अमदहां, झुमरिया सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों से धर्मेंद्र, रिंकू, गणेश, त्रिभुवन, रामविलास, श्रीराम, प्रियंका ज्योति, अर्चना, नीता, नवीन कुमार, उमेश, रामा सहित सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन नीतू सिंह ने किया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!