TRENDING TAGS :
Chandauli News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बोलेरो, चालक की मौत
Chandauli News: अनियंत्रित वाहन डिवाइडर के दूसरी तरफ लिंक मार्ग पर खड़े विकास मौर्या को भी टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन के दुर्घटना होते देख आस पास के लोग जीटी रोड के दूसरी तरफ घटना स्थल पर दौड़ कर पहुंचे।
Chandauli News (Pic:Newstrack)
Chandauli News: चंदौली जिले में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गढ्ढे में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ लिंक मार्ग पर खड़े व्यक्ति वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दे कि चंदौली जिले के मध्धुपुर गांव निवासी प्रवीण उर्फ शेरू सिंह (32) बोलेरो गाड़ी से मुगलसरॉय की तरफ से घर आ रहे थे। इसी बीच जगदीश सराय के समीप जैसे ही पहुंचे थे कि उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गढ्ढे में चली गयी।
ऐसे हुआ हादसा ?
इस दौरान अनियंत्रित वाहन डिवाइडर के दूसरी तरफ लिंक मार्ग पर खड़े विकास मौर्या को भी टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन के दुर्घटना होते देख आस पास के लोग जीटी रोड के दूसरी तरफ घटना स्थल पर दौड़ कर पहुंचे। तब तक बोलेरो गढ्ढे में पलट गया था। आस पास के लोंगो ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
सूचना पाकर मौके पर इंस्पेक्टर गगन राज सिंह हमराहियों के साथ पहुंच गए और क्रेन से बोलेरो को गढ्ढे से बाहर निकलवाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी और शेरू की मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


